एक्सप्लोरर

इंदौर में सूर्योदय देखने जा रहे दो कॉलेज छात्रों की मौत, मुरैना में सड़क हादसे में तीन लोगों की गई जान

MP Road Accident: इंदौर में कार पलटने से 2 कॉलेज छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, अन्य पांच गंभीर रूप से घायल हो गए. दूसरी तरफ मुरैना में तीन मोटरसाइकिलों की टक्कर होने से 3 लोगों की मौत हो गई.

Indore Road Accident: मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है. महू के नजदीक जाम गेट के पास एक कार पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं, कार में सवार अन्य 5 साथी गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी सात लोग कॉलेज स्टूडेंट्स थे और सूर्योदय देखने जा रहे थे.

इंदौर में जाम गेट पर छात्रों का एक ग्रुप सूर्योदय देखने जा रहा था. इस दौरान छात्रों की कार भीषण सड़क दुर्घटना की शिकार हो गई. हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई. जबकि, अन्य पांच घायल हैं. घायलों का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है. 

जन्मदिन मनाकर जा रहे थे जाम गेट

जानकारी के अनुसार, कॉलेज के सात छात्र जन्मदिन मनाकर कार में सवार होकर जाम गेट पर सूर्योदय देखने के लिए रवाना हुए थे. इसमें से एक छात्रा समृद्धि देव का जन्मदिन भी था, सभी ने बाईपास क्षेत्र में जन्मदिन मनाया और उसके बाद जाम गेट पर पहुंचकर सूर्योदय का नजारा देखने का प्लान बनाया. इतने में जाम गेट के पास कदवाली में छात्रों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

संतुलन बिगड़ने से पलटी कार 

घायल छात्र के अनुसार सभी साथी कार से जाम गेट की तरफ बढ़ रहे थे तभी एक जानवर के सामने आ जाने से कार का संतुलन बिगड़ा और गाड़ी कई बार पलटते चली गई. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. इस सड़क दुर्घटना में समृद्धि और एक अन्य छात्र यग्नेश की मौके पर ही मौत हो गई. बचे पांच घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मुरैना जिले में भिड़े 3 मोटरसाइकिल

वहीं, दूसरी तरफ एमपी के मुरैना जिले में तीन मोटरसाइकिलों की टक्कर होने से तीन लोगों की मौत हो गई. एसपी अरविंद ठाकुर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ये घटना मंगलवार रात देवगढ़ थाना क्षेत्र में तिलावली गांव के पास हुई.

एसपी ठाकुर ने बताया कि दो मोटरसाइकिल एक दिशा में जा रही थी, जबकि एक विपरीत दिशा से आ रही थी. जिसके बाद तेज गति से आ रहे तीनों दोपहिया वाहन आपस में टकरा गए. दुर्घटना में 8 से 21 साल के तीन लोगों की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: साइबर ठगों ने निकाला जालसाजी का नया तरीका, व्हाट्सएप DP में कलेक्टर की फोटो लगाकर मांग रहे पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget