एक्सप्लोरर

MP News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 3 बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार, जानिए पंजाब से क्यों आये थे इंदौर?

Indore News: इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पंजाब से हथियार खरीदने आए तीन बदमाशों को धर दबोचा. बदमाश बड़वानी से हथियार खरीदने के बाद होटल में ठहरे हुए थे.

मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. क्राइम ब्रांच की टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन बदमाशों को धर दबोचा. बदमाश बड़वानी से हथियार खरीदने के बाद होटल में ठहरे थे. हथियार की खरीदारी का मकसद पंजाब में दुश्मनों से बदला लेना था.

क्राइम ब्रांच की टीम ने बदमाशों के पास से चार कट्टा और कारतूस बरामद किये. अतिरिक्त डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि बड़वानी में पंजाब के बदमाशों ने सिकलीगर से हथियार खरीदे हैं. मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छोटी ग्वालटोली के होटल में कुछ बदमाश ठहरे हुए हैं.

हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार

बदमाशों की पहचान हाशिम अरोड़ा, पुनीत सिंह और बब्लू के रूप में हुई. तलाशी में बदमाशों के पास से चार देशी कट्टे और तीन जिंदा कारतूस बरामद किये गये. राजेश दंडोतिया ने कहा कि कट्टे बेचने वाले की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि हत्या की कोशिश के एक मामले में भी बमदाश पुलिस की रडार पर थे. पूछताछ में आरोपियों के शुभम गैंग से जुड़े होने की बात सामने आयी है. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका सरगना लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा था.


MP News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 3 बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार, जानिए पंजाब से क्यों आये थे इंदौर?

क्राइम ब्रांच टीम को मिली सफलता

बदमाशों से मिली जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच जांच में जुट गयी है. पिछले दिनों पंजाब के तीन लोग करीब एक दर्जन कट्टे ले जाते समय पकड़े गए थे. पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा.

तलाशी में उसके पास एक पिस्टल मय मैगजीन जब्त किया गया. आरोपी मुकुल चौधरी से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ. उसने बताया कि सोशल मीडिया पर रील बनाने और रौब झाड़ने के लिए पिस्टल की खरीदारी की थी.

इसी प्रकार एक अन्य मामले में थाना परदेशीपुरा की टीम ने आदित्य उर्फ आदी लाखरे को पकड़ा है. उसके कब्जे से लोहे का तेज धारदार चाकू बरामद किया गया. पूछताछ में पता चला कि हत्या की कोशिश में आरोपी जेल की हवा खा चुका है. आरोपी सोशल मीडिया पर रील पोस्ट करने के लिए अवैध हथियार रखता था.

MP में PM मोदी का धुंआधार चुनावी प्रचार, आज सागर, हरदा में जनसभा और भोपाल में रोड शो
 

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget