एक्सप्लोरर

Indore Crime News: पुलिस ने 13 महीने पहले मिले नरकंकाल का मामला सुलझाया, शराब पार्टी में दोस्तों ने की थी हत्या

MP News: पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या के बाद से दोनों आरोपी फरार हो चुके थे और धार सहित अन्य इलाकों में उन्होंने फरारी भी काटी होगी. पुलिस उनसे पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है. 

इंदौर: शहर से सटे बेटमा थाना क्षेत्र में 13 महीने पहले हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश पुलिस ने कर दिया है. अप्रैल 2021 को बेटमा पुलिस को जंगल मे एक नर कंकाल मिलने की सूचना मिली थी. इसकी जानकारी जुटाने के दौरान पुलिस को साइंटिफिक टेस्ट कराने तक की आवश्यकता आन पड़ी थी. मृतक की शिनाख्ती के बाद पुलिस ने अब दो कातिल दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है. 

क्या था पूरा मामला

पूरी घटना इस तरह की है कि इंदौर के बेटमा में रहने वाला जंगम सिंह पिता नागु भूरिया जंगल में अपने दो दोस्त गेंदालाल मीणा और जगदीश वसुनिया के साथ शराब पार्टी मनाने के लिए गया था. उसी दौरान मृतक का विवाद शराब पीने की बात को लेकर दोनों दोस्तों से हो गया था. इसके बाद आरोपी गेंदालाल और जगदीश ने जंगम सिंह के प्रायवेट पार्ट पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था. वही उसकी पहचान न हो सके इसके लिए दोनों ने उसके पहचान पत्र उसकी जेब से निकाल लिए और शव छोड़कर भाग खड़े हुए.

पुलिस ने कैसे आगे बढ़ाई जांच

एसपी (ग्रामीण) भगवत सिंह विर्दी ने बताया की कंकाल मिलने की घटना के बाद पुलिस की जांच शुरू हुई. मृतक जंगम सिंह के बेटे मांगीलाल ने कपड़ों के आधार पर अपने पिता की पहचान तो कर ली, लेकिन पुलिस को इस बात को पुख्ता करने के लिए डीएनए जांच की आवश्यकता पड़ी. इसके बाद रिपोर्ट आते ही ये बात साबित हो गई कंकाल जंगम सिंह का ही है. इसके बाद पुलिस जांच शुरू तो पता चला आख़री बार जंगम सिंह को उसके दोस्तों गेंदालाल और जगदीश के साथ देखा गया था. तीनों सिंधीपुरा के खेत में शराब पार्टी मनाने गए थे. इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर जब आरोपियों के घर पर दबिश तो पता चला कि वो घटना के बाद से ही गांव छोड़कर भागे हुए हैं. यह जानकर पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की. बहुत कोशिश के बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ा जा सके. पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर उन पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या के बाद से दोनों आरोपी फरार हो चुके थे और धार सहित अन्य इलाकों में उन्होंने फरारी भी काटी होगी. पुलिस उनसे पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है. 

यह भी पढ़ें

GWALIOR VIRAL VIDEO: ग्वालियर में युवक की पिटाई के वायरल वीडियो मामले में तीन गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

MP News: LPG के दाम बढ़ते ही उज्जैन में सिलेंडरों से चोरी हो रही है गैस, एजेंसी पर काम करने वाला हॉकर ही निकला चोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget