एक्सप्लोरर

Indore News: रेप के मामले में आरोपी कांग्रेस विधायक का बेटा फर्जी दस्तावेज केस में गिरफ्तार, मीडिया से किया यह दावा

Indore News: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर से कांग्रेस विधायक के फरार पुत्र करण मोरवाल को उसके इलाज के फर्जी दस्तावेज अलग-अलग अदालतों में पेश करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया.

Indore News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) जिले के बड़नगर (Badnagar) क्षेत्र के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल (Congress MLA Murli Morwal) के फरार बेटे करन मोरवाल (Karan Morwal) को उसके इलाज के फर्जी दस्तावेज अलग-अलग अदालतों में पेश करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि फरार विधायक पुत्र की गिरफ्तारी पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित था.

एमजी रोड (MG Road) पुलिस थाने के प्रभारी डीवीएस नागर ने बताया कि करन मोरवाल (33) को इंदौर में गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि करण पर एक महिला नेता ने यह आरोप लगाते हुए पिछले साल प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उसने शादी का झांसा देकर 13 फरवरी 2021 को उसके साथ दुष्कर्म किया था.

विधायक पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी, दस्तावेजों की जालसाजी आरोपों में मुकदमा दर्ज

नागर ने बताया कि इस मामले में करन की ओर से उसके कथित इलाज के कुछ दस्तावेज अलग-अलग अदालतों में अग्रिम जमानत याचिकाओं के साथ पेश करते हुए दावा किया गया था कि वह कथित दुष्कर्म की तारीख यानी 13 फरवरी 2021 को बड़नगर के सिविल अस्पताल में भर्ती था. उन्होंने बताया कि जांच में ये दस्तावेज फर्जी पाए गए थे और इसके बाद विधायक पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी, दस्तावेजों की जालसाजी तथा अन्य आरोपों में नयी प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

बीजेपी के नेताओं ने राजनीतिक षड़यंत्र के तहत झूठे आपराधिक मामलों में फंसायाः करन

गिरफ्तारी के बाद पुलिस जब करन को औपचारिक चिकित्सीय जांच के लिए शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय ले गई तो उसने मीडिया के सामने दावा किया कि उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है, बल्कि उसने खुद को पुलिस के हवाले किया है. 33 वर्षीय व्यक्ति ने यह आरोप भी लगाया कि विपक्षी दल कांग्रेस के विधायक के परिवार से जुड़ा होने के कारण उसे राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी के नेताओं ने राजनीतिक षड़यंत्र के तहत झूठे आपराधिक मामलों में फंसाया है.

गौरतलब है कि इलाज के फर्जी दस्तावेज पेश करने के मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर पीठ ने करण की अग्रिम जमानत याचिका 13 अप्रैल को खारिज कर दी थी. पुलिस के मुताबिक महिला नेता से कथित दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद साढ़े छह महीने फरार रहे करण को 26 अक्टूबर 2021 को गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में उसे पहले ही नियमित जमानत मिल चुकी है.

यह भी पढ़े-

MP News: जबलपुर में धारा 144 लागू, जानिए क्या कर सकते हैं और क्या नहीं, जानवरों के लिए होगी यह व्यवस्था

Ujjain News: महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा नाश्ता, जल्द शुरू होगी सेवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget