एक्सप्लोरर

MP News: भोपाल के मुकाबले इंदौर ने मेट्रो रेल में मारी बाजी, 15 सितंबर से शुरू होगा ट्रायल

Indore Metro Trial: इंदौर में सितंबर माह से मेट्रो ट्रायल शुरू करने के लिए तैयारी जोरशोर से चल रही हैं. जिसके लिए सितंबर माह की दो तारीख तक मेट्रो के दो कोच को गुजरात से इंदौर लाया जायेगा.

Indore Metro News: अगले साल यानि 2024 के अप्रैल महीने से इंदौरवासियों को मेट्रो की सवारी लुत्फ उठा सकेंगे. अगले महीने एक या दो सितंबर को मेट्रो के दो कोच को इंदौर लाया जायेगा. वहीं ट्रायल रन के लिए 15 सितंबर की तारीख लगभग तय है, इसके लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान इंदौर आएंगे. राजधानी भोपाल से पहले इंदौर में मेट्रो ट्रैक पर दौड़ती दिखाई देगी. ये बातें मेट्रो के एमडी मनीष सिंह ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहीं. 

इंदौर में चल रहे मेट्रो के काम को देखकर शहर का हर वाशिंदा बस इस इंतजार में है कि कब मेट्रो का सफर करने का आंनद मिलेगा. मेट्रो की सवारी करने को इंदौर में हर कोई बेताब है. मेट्रो सेवाओं को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए, तैयारी तेज कर दी गई हैं. 3000 से ज्यादा कर्मचारी दिन और रात मेट्रो दौड़ाने के लिए काम कर रहे हैं. गुजरात में मेट्रो के कोच तैयार हो रहे हैं, जिसे जल्द ही इंदौर लाया जायेगा. 

मेट्रो प्रोजेक्ट के एमडी ने ट्रायल को लेकर क्या कहा?

इससे पहले मेट्रो प्रोजेक्ट के एमडी मनीष सिंह ने इंदौर में चल रही परियोजना का व्यापक स्तर पर दौरा किया. उन्होनें एक एक बिंदु पर बारीकी से अध्ययन करने के बाद कहा कि, '15 सितंबर तक यानि अगले एक महीने में मेट्रो के ट्रायल रन को शुरू किया जा सकता है, जिसमें खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आएंगे.' उन्होंने कहा कि मेट्रो के ट्रायल रन के लिए प्लेटफार्म, स्टेशन आदि का काम चल रहा है, जो दस दिन में पूरा हो जाएगा. स्टेबलिंग यार्ड में 8 यार्ड बनाए जा रहे हैं, जिनमें से मेट्रो के ट्रायल रन के लिए एक यार्ड की जरूरत है जिसे पूरा किया जा रहा हैं. 

भोपाल के मुकाबले इंदौर ने मारी बाजी

इधर मेट्रो के ट्रायल रन की बात करें तो भोपाल से पहले मेट्रो के ट्रायल रन में इंदौर ने बाजी मार ली है. यहां बेहद तेजी से काम किया जारी है और आने वाले कुछ वक्त में ये काम पूरा भी कर लिया जाएगा. एमडी मनीष सिंह ने कहा कि तय समय से पहले हम काम पूरा कर रहे हैं, जो अपने आप में एक मिसाल बन रहा है. 

ये भी पढ़ें: Udaipur Intercity Fire: उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस के इंजन में आग, धुआं देख यात्रियों में मचा हड़कंप

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget