एक्सप्लोरर

Indore News: इंदौर के इस मुस्लिम शख्स ने पेश की मिसाल, अब तक कई शवों का हिंदू रीति-रिवाज से कर चुके हैं अंतिम संस्कार

इंदौर के इस मुस्लिम शख्स ने जाति और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर एक मिसाल पेश की है, अब तक इन्होंने कई शवों का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया है.

इंदौर शहर में सुल्तान इंदौर एकता सेवा समिति के करीम खान द्वारा एक अनोखी मिसाल कायम की गई है जिनके द्वारा पिछले कुछ सालों में कई लावारिस शवों का अंतिम संस्कार मुस्लिम होने के बावजूद हिंदू रीति-रिवाजों से किया गया है.

देश के सबसे साफ सुथरे शहर इंदौर में सुल्तान इंदौर एकता सेवा समिति के करीम खान इंसानियत की अनोखी मिसाल पेश कर रहे हैं. इंदौर के एम.वाय.हॉस्पिटल में पहुंचने वाले अज्ञात हिंदू लोगों के शव का अंतिम संस्कार इनके द्वारा जूनी इंदौर मुक्तिधाम में पंडित श्याम शर्मा की मौजूदगी में हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक किया जाता है. 

Damoh News: दमोह में बोरवेल में गिरे तीन साल के मासूम की मौत, 6 घंटे की मशक्कत के बाद हाथ लगी निराशा

करीम खान का कहना है कि 1996 से वह और उनके भाई फिरोज खान करीब 25 सालों से अज्ञात लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करते आ रहे हैं. वैसे उनका परिवार 1978 से यहां अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार करता आ रहा है. और अब यही परंपरा निभाते हुए उनकी तीसरी पीढ़ी के भतीजे भी साथ में आ खड़े हुए हैं. करीम खान का कहना है कि यह काम तो मानवता है. ईश्वर ने बनाया है उन्हीं की चीज उन्हें अर्पित कर देते हैं जिनका कोई नहीं होता है. लावारिस होते हैं उन्हें हम अपने हाथों से मुखाग्नि देते हैं और अर्थी से लेकर लकड़ी तक का इंतजाम व वाहन उपलब्ध करवाना सब हमारे द्वारा ही किया जाता है. जिसमें हमारे पूरे परिवार का सहयोग भी मिलता है.

परिवार को भी लगता है कि आज हमने कुछ अच्छा कार्य किया है नहीं तो अपना जीवन तो सभी जी रहे हैं. यह कार्य करके हमें जो अनुभूति  होती है इसको शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. वहीं जूनि इन्दौर मुक्ति धाम में अंतिम क्रिया सम्पन्न कराने वाले पंडित श्याम शर्मा का कहना है कि यह जो कार्य कर रहे हैं. परमार्थ का काम कर रहे हैं. भगवान ने जो जीवन दिया है वह एक दूसरे की सहायता के लिए दिया है. यह काम जो इनके द्वारा किया जा रहा है. इससे मरने वाले को भी शांति मिलती है.

उनके मुताबिक यह प्रक्रिया उनके पिताजी से शुरू हुई थी जब उनके बेटे व भतीजे दी तीसरी पीढ़ी अनवरत जारी रखेंगे. करीम खान ने धर्म जाति से ऊपर उठकर एक मिसाल पेश की है. जिन्हें शहर भर में उनके परिवार द्वारा चलाई जा रही मुहिम को सराहा भी जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:

MP News: यूक्रेन से मध्य प्रदेश लौटे 4 और छात्र, 160 से ज्यादा स्टूडेंट्स के परिजनों ने सीएम से मांगी मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget