एक्सप्लोरर

'लाइव मौत' दिखाने के लिए पति ने किया वीडियो कॉल, रोकने के बजाय रिकॉर्डिंग करने में व्यस्त रह गई पत्नी

MP News: मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि बहू 'लाइव मौत' की स्क्रीन रिकॉर्डिंग करने में व्यस्त रही. उन्होंने कहा कि पति ने पत्नी को वीडियो कॉल किया था. बहू चार महीने से मायके में रह रही थी.

Suicide On Video Call: इंदौर में खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना रविवार शाम को परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में हुई. पति ने पत्नी को वीडियो कॉल कर फांसी लगा ली. बताया जा रहा है कि पति को वीडियो कॉल पर लाइव मौत दिखाने से मना करने के बजाय पत्नी ने स्क्रीन रिकॉर्डिंग करना बेहतर समझा. देखते-देखते पति मौत के मुंह में समा गया. मृतक की पहचान 30 वर्षीय परदेशीपुरा निवासी मनोज निर्मल के रूप में हुई है. मनोज निर्मल डिलीवरी बॉय का काम करता था.

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है. मृतक के पिता रामलाल ने बहू पर गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने कहा कि वीडियो कॉल पर पत्नी जयश्री ने मनोज को फांसी लगाने से नहीं रोका. पति को मना करने के बजाय पत्नी स्क्रीन रिकॉर्डिंग करने में लगी रही. परिवार के सदस्यों को भी उसने घटना की जानकारी नहीं दी. कमरे में जाने पर छोटे भाई को मनोज के फंदे से झूलता मिला.

पत्नी को वीडियो कॉल कर फांसी के फंदे पर झूला पति

पिता ने बताया कि मनोज ने काम खत्म कर घर लौटने के बाद जल्दी खाना खा लिया था. आपसी कलह के कारण बहू जयश्री चार महीने से मायके नागदा में रह रही है. मनोज ने कमरे में जाने के बाद पत्नी को वीडियो कॉल किया. दंपती का डेढ़ साल का लड़का है. पत्नी नहीं चाहती थी कि बेटा दादा-दादी के पास रहे. बेटे की वजह से पति पत्नी के बीच विवाद बरकरार था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है. 

हवाई चप्पल और टाटा सूमो थी 'शेर-ए-भोपाल' आरिफ अकील की पहचान, सियासी गलियारों में शोक की लहर

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget