एक्सप्लोरर

MP: स्वास्थ्य कर्मचारियों को 24x7 मोबाइल ऑन रखने के फरमान को चंद घंटे में लेना पड़ा वापस, जानें वजह?

Protest Against Order: मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के एक शीर्ष अधिकारी को स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए जारी किया गया अपना फरमान चंद घंटों के भीतर लेना पड़ा वापस, जानें वजह

मध्य प्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में स्वास्थ्य विभाग के एक शीर्ष अधिकारी को अपना एक ‘‘सख्त’’ फरमान कर्मचारियों के विरोध के बाद चंद घंटों के भीतर वापस लेना पड़ा है. विभागीय सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. बीएस सैत्या ने गुरुवार को एक लिखित आदेश जारी किया था. इसमें स्वास्थ्य अमले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को ‘‘निर्देशित’’ किया था कि वे अपना मोबाइल फोन ‘‘चौबीसों घंटे, सातों दिन’’ चालू रखें.

सूत्रों के मुताबिक सीएमएचओ ने अपने आदेश में जिले के स्वास्थ्य कारिंदों को शनिवार को भी दफ्तर आकर नियमित काम-काज निपटाने को कहा था, जबकि राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग के गत 22 अक्टूबर को जारी आदेश में सभी सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों से कहा गया था कि वे 31 मार्च तक सोमवार से शुक्रवार काम करें. यानी फिलहाल इन कर्मचारियों को हफ्ते में दो दिन-शनिवार और रविवार को अवकाश है.

राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शिवनारायण शर्मा ने कहा कि उनके संगठन ने सीएमएचओ के फरमान पर विरोध जताया था. उन्होंने कहा कि यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के प्रदेश भर में काफी पहले से लागू आदेश का सरासर उल्लंघन करता है. उधर, सीएमएचओ सैत्या ने कहा,‘‘मैंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के जल्द से जल्द निपटारे और स्वास्थ्य विभाग के अन्य लम्बित कामों को पूरा करने के लिए गुरुवार को आदेश जारी किया था जिसे मैंने इसी दिन वापस ले लिया था.’’

सैत्या ने माना कि उनका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के पहले से प्रभावी उस आदेश की रोशनी में उचित नहीं था जिसमें सरकारी कर्मचारियों को हफ्ते में पांच दिन ही काम करने को कहा गया है.

इसे भी पढे़ं :

MP Corona Compensation: उज्जैन और इंदौर में मौत के आंकड़े से दोगुना ज्यादा लोगों को मिल रहा कोरोना का मुआवजा

MP Politics: 'कोई यहां गिरा, कोई वहां गिरा', नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ के अभियान पर बोला हमला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget