एक्सप्लोरर

Indore News: दोस्तों ने खींची सिगरेट पीने की फोटो, वायरल होने के डर से 11वीं की छात्रा ने किया सुसाइड

MP News: इंदौर में 11वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. उसके साथ कोचिंग में पढ़ने वाले दो छात्रों ने उसे सिगरेट पीते देखा था. वे उसकी फोटो लेकर उसके पैरेंट को दिखाने की धमकी दे रहे थे.

Indore : इंदौर में 18 साल की एक लड़की को सिगरेट पीना महंगा पड़ गया. सिगरेट के कारण उसे जान देनी पड़ गई. इंदौर के राजेंद्र नगर थानाक्षेत्र में रहने वाले एक डॉक्टर की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस लड़की को दोस्तों ने उसकी सिगरेट पीते हुए फोटो ले लिया था. वो उसे वायरल करने की धमकी दे रहे थे. छात्रा इसी बात से आहत थी. उसने आत्महत्या कर ली. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

इंदौर के सिलिकॉन सिटी में रहने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा अरण्या ने रविवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. उसे अपने साथ ट्यूशन में पढ़ने वाला एक छात्र ओर छात्रा द्वारा फोटो वायरल करने की धमकी दे रहे थे. इसमें वह सिगरेट पीती दिखाई दे रही थी. छात्रा ने एक दिन पहले ही अपने पिता को जानकारी दी थी, लेकिन वह इस बात को नहीं भूल पा रही थी. इसके बाद अरण्या ने यह बड़ा कदम उठाया.

Bhopal News: भोपाल में धर्मांतरण की घटना के बाद सक्रिय हुई सरकार, मिशनरी स्कूलों पर नजर रखने के दिए निर्देश

पुलिस कर रही है मामले की जांच

इस पूरे मामले की जांच राजेंद्र नगर पुलिस कर रही है. जांच अधिकारी श्याम जोशी ने बताया कि अरण्या लोनखेड़े का शव रविवार देर शाम उसके माता-पिता ने कमरे में फंदे पर लटके हुए देखा था. अरण्या मालवा कन्या स्कूल में 11 कक्षा की पढ़ाई कर रही थी. अरण्या के माता-पिता शाम को बाहर गए हुए थे. वहीं उसका 10 साल की बहन और 4 साल का भाई घर के नीचे खेल रहे थे. इस दौरान अरण्या ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. शाम को जब उसके माता-पिता वापस आए तो उसे फंदे पर लटके देखा. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी गई है. 

पिता को बताया था सिगरेट पीने की बात
बता दें कि अरण्या के पिता बच्चों के डॉक्टर हैं. वहीं मां बड़वानी में नर्स के पद पर पदस्थ हैं. वह हर शनिवार इंदौर आती थीं और सोमवार सुबह वह यहां से निकल जाती थीं. शनिवार को अरण्या ने अपने पिता को बताया था कि वह कोचिंग से छूटते समय अपने दोस्तों के साथ सिगरेट पी रही थी. इस दौरान क्लास में ही पढ़ने वाले एक छात्र ओर छात्रा ने उसका फोटो ले लिया था. वो फोटो को अरण्या के पापा-मम्मी को दिखाने की बात कर रहे थे. उसने यह बात अपने पिता को भी बताई थी, पिता ने उसे माफ भी कर दिया था. लेकिन अरण्या को डर था कि उसके दोस्त उसकी फोटो वायरल कर देंगे. इस बात से वह तनाव में थी. पुलिस परिजनों का बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है.

यह भी पढ़ें-

Bhopal News: भोपाल में धर्मांतरण की घटना के बाद सक्रिय हुई सरकार, मिशनरी स्कूलों पर नजर रखने के दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget