एक्सप्लोरर

किराए के लाइसेंस पर पटाखा बेचने वालों की खैर नहीं, इंदौर कलेक्टर ने निरीक्षण कर दिए ये निर्देश

Indore News: इंदौर कलेक्टर ने बताया कि दो दुकानों के बीच पटाखे रखना प्रतिबंधित है. दुकानों के बीच थोड़ी दूरी रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आपातकालीन स्थिति में बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के कई जिलों में पटाखा दुकान संचालित करने के लिए माफियाओं द्वारा अस्थाई रूप से लाइसेंस किराए पर दे दिया जाता है. ऐसे में इस तरह की शिकायत मिलने के बाद अब जिला प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की है. इंदौर में यह देखने को भी मिल रहा है. इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा दुकानों पर लाइसेंस की जांच की जा रही है.

दरअसल, पटाखा दुकान संचालित करने के लिए अस्थाई रूप से लाइसेंस की आवश्यकता होती है. यह लाइसेंस जिला प्रशासन द्वारा दस्तावेज कार्रवाई पूरा होने पर उपलब्ध कराया जाता है. कई लोग प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाते हैं, इसलिए वो दूसरों से लाइसेंस किराए पर ले लेते हैं. इसके लिए 10 से 15 हजार रुपये की वसूली की जाती है.

बता दें लाइसेंस का स्थानांतरण नहीं हो सकता है. इसके अलावा यदि बिना लाइसेंस के दुकान संचालित की जाए तो जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा सकती है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए इन दिनों माफिया सक्रिय हो जाते हैं. इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि पटाखा बाजार में किराए के लाइसेंस पर व्यापार करने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद दल गठित करते हुए जांच करवाई जा रही है.

दुकान पर मौजूद लोगों के नाम पते लिखे जा रहे हैं. इसके अलावा लाइसेंस से उनका मिलान भी किया जा रहा है. यदि लाइसेंस किराए पर देकर व्यापार करवाया जा रहा है, तो यह गलत है. ऐसे लोगों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे.

दुकानों के बीच पटाखा रखने पर बैन 
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि दो दुकानों के बीच पटाखे रखना प्रतिबंधित है. दुकानों के बीच थोड़ी दूरी रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आपातकालीन स्थिति में बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके. इंदौर में एसडीएम विनोद राठौर, तहसीलदार नारायण नांदेड़, एडिशनल एसपी रुबीना बिजवानी सहित अधिकारियों ने पटाखा दुकानों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए.

ये भी पढ़ें- MP के रतलाम में डेमू ट्रेन के इंजन में आग लगने से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने मशक्कत से पाया काबू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget