एक्सप्लोरर

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुकान पर बनाई चाय, UPI से किया पेमेंट, दिवाली को लेकर की ये अपील

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हाल ही में लोगों से अपील की थी कि वे स्थानीय छोटे व्यापारियों से जरूर सामान खरीद कर उनकी दीपावली को भी खुशहाल करें.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चित्रकूट दौरे के दौरान स्थानीय व्यापारियों से सामान खरीदा और उन्हें ऑनलाइन पेमेंट किया. इसके अलावा उन्होंने एक छोटी होटल पर खुद चाय बनाई और होटल की संचालिका को चाय का पेमेंट भी दिया.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव चित्रकूट पहुंच और उन्होंने कामतानाथ मंदिर में पूजा अर्चना की. इस दौरान उन्होंने मंदिर के बाहर पूजन सामग्री और अन्य सामान भी खरीदा. इसका उनके द्वारा ऑनलाइन पेमेंट किया गया. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जब चित्रकूट मंदिर क्षेत्र से गुजर आए थे. इस दौरान उन्होंने एक छोटी सी होटल देखी, जहां पर महिला चाय बना रही थी. 

अदरक कूटकर खुद बनाई चाय
इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव खुद होटल पर पहुंच गए. उन्होंने अदरक को कूटकर चाय में डाला और खुद चाय तैयार की. इसके बाद उन्होंने महिला को पेमेंट भी दिया. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मौके पर मौजूद लोगों से कहा कि मेरी बहन की होटल है, इसलिए वे खुद चाय बनाने लग गए. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चाय का खुद भी सेवन किया और साथ में मौजूद विधायक और अन्य भाजपा नेताओं को पिलाया. मुख्यमंत्री का यह अंदाज देखकर उनके साथ मौजूद लोग भी मुस्कुरा उठे.

छोटे व्यापारियों से सामान खरीदी की अपील
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हाल ही में लोगों से अपील की थी कि वे स्थानीय छोटे व्यापारियों से जरूर सामान खरीद कर उनकी दीपावली को भी खुशहाल करें.  इसी संदेश को व्यापक पैमाने पर पहुंचने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव खुद स्थानीय छोटे व्यापारियों से खरीदी कर रहे हैं और उनके प्रतिष्ठानों पर जलपान कर रहे हैं. 

होटल भी चला चुके हैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का स्कूली जीवन काफी संघर्ष और चुनौती से भरा रहा. उनके पिता पूनम यादव मिल में काम करते थे. बाद में जब वे कॉलेज में पहुंचे तो उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ उज्जैन में होटल भी संचालित की. जलपान की कई सामग्री मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव खुद अच्छी तरह बनाना जानते हैं. इसी का नमूना चित्रकूट में देखने को मिला.

ये भी पढ़ें

MP के रतलाम में डेमू ट्रेन के इंजन में आग लगने से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने मशक्कत से पाया काबू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
MP में बड़ी सियासी हलचल, CM ने मंत्री से छीना अहम विभाग, मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
रायसेन में कारोबारी की नरबलि! 7 दिन से था लापता, गड़े धन के लालच में कर दी गई हत्या, नदी किनारे दफन मिला शव
रायसेन में कारोबारी की नरबलि! 7 दिन से था लापता, गड़े धन के लालच में कर दी गई हत्या, नदी किनारे दफन मिला शव

वीडियोज

MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
बांकीपुर उपचुनाव: अब BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का रद्द होगा नामांकन? कोर्ट जा रही RJD, जानें मामला
Embed widget