एक्सप्लोरर

Indore News: 'कभी-कभी बीजेपी भी मोहब्बत की बातें कर लिया करे', कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का तंज

MP News: इंदौर में युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित दास्तान-ए-मोहब्बत कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने शिरकत की. यहां उन्होंने बीजेपी और सीएम शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा है.

Indore News: इंदौर में युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित दास्तान-ए-मोहब्बत कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने इंदौर में बीजेपी, प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, रुपये का अवमूल्यन हो रहा है. कर्जा बढ़ता जा रहा है और पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफ गिरता जा रहा है. ऐसे में वो क्या करेंगे, क्योंकि जब से आरएसएस का जन्म हुआ तब से बीजेपी ने नफरत ही तो फैलाई है और आज भी वो वही कर रहे हैं.

बीजेपी पर कैसा तंज

दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज देश में जो संकट है उसके बारे में बात क्यों नहीं की जाती है. वर्तमान में भाईचारे, प्रेम सद्भाव की आवश्यकता है. मैं युवा कांग्रेस को बधाई देता हूं कि उन्होंने एहसास-ए-मोहब्बत कार्यक्रम आयोजित किया है. बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि कभी-कभी बीजेपी भी मोहब्बत की बातें कर लिया करे. उन्होंने कहा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 2 अक्टूबर 2022 से निकलेगी. इंदौर में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी को लेकर उन्होंने कहा कि संजय शुक्ला से बेहतर चेहरा कोई नहीं है.

MP Politics: शहादत पर मचा है सियासी घमासान, जयवर्धन के बयान पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया पलटवार

लालू यादव को लेकर कही ये बात

वहीं लालू यादव पर पड़ी सीबीआई रेड को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि लालू यादव को परेशान किया जा रहा है और मैं जानता हूं कि झूठा केस है. उन्होंने कहा कि चारा घोटाला लालू यादव ने खुद सीबीआई को सौंपा है. बेमतलब का उन्हें परेशान किया गया है. गेंहू के निर्यात पर रोक लगाने को लेकर दिग्विजय सिंह ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी पहले फैसला करते हैं और सोचते बाद में हैं.

उन्होंने नोटेबंदी कर दी और नए नोट छपाये नहीं. जीएसटी लागू कर दी और नियम पूरे बनाये नहीं, 130 करोड़ की जनता को चार घंटे में कह दिया कि घर में घुस जाओ और लॉकडाउन लगा दिया. जबकि सिंगापुर जैसे छोटे से देश ने एक हफ्ते का समय दिया. इसी प्रकार से वैक्सीन समय पर नहीं खरीदी और बाद में यश कमाने की कोशिश की.

सीएम शिवराज सिंह चौहान पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने खुद श्रेय लेने के लिए कहा था कि बड़े पैमाने पर गेंहू निर्यात किया जाएगा, जिसके बाद व्यापारियों ने गेंहू खरीद लिया. उनके पास निर्यात के ऑर्डर आ गए तो उन्होंने रोक लगा दी. सीएम शिवराज के द्वारा ठेला लेकर गेंहू एकत्रित करने के मामले को लेकर दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज पर भी निशाना साधा. आगामी निकाय और पंचायत चुनाव के टिकट वितरण को लेकर कहा कि युवाओं को टिकट दिए जाएंगे. ओबीसी को कांग्रेस का पूरा समर्थन है.

बीजेपी के ओबीसी आरक्षण को बड़ी जीत बताने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि 1994 से नगर पालिका, नगर निगम और पंचायत चुनाव में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण मिल रहा था. अब तक 5 चुनाव हो चुके हैं. बीजेपी सरकार ने खुद ओडिनेस निकाला फिर वापस ले लिया. उसकी वजह से सारा झगड़ा चालू हुआ.

अब सुप्रीम कोर्ट ने कह दिया कि 50 फीसदी तक आरक्षण सीमित रखो और उसमें ये जश्न मना रहे हैं. स्वभाविक है कि अनुसूचित जाति 16 फीसदी, अनुसूचित जनजाति 20 फीसदी को मिलाकर 36 फीसदी आरक्षण हो जाता. अब 14 फीसदी बचा, ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने जो कहा है उसके हिसाब से 27 फीसदी आरक्षण है या फिर 14 फीसदी.

ये भी पढ़ें-

MP News: 4 जून से जबलपुर-भोपाल-ग्वालियर के बीच नई विमान सेवा, बिलासपुर के लिए भी है सौगात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget