एक्सप्लोरर

Indore: एलएलबी की परीक्षा में आए आउट ऑफ सिलेबस सवाल, गुस्साए छात्रों ने किया प्रदर्शन

इंदौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के 130 छात्र परीक्षा नहीं दे सके. एलएलबी की परीक्षा में आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न पूछे जाने के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया और कुलपति को ज्ञापन सौंपा.

Indore News: इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (Devi Ahilya Vishwavidyalaya) में मंगलवार की शुरुआत हंगामे और नारेबाजी से हुई. एलएलबी (LLB) की परीक्षा में पुराने सिलेबस के प्रश्न पूछे जाने से छात्रों का गुस्सा भड़क उठा. उन्होंने परीक्षा विभाग की गलती का विरोध प्रदर्शन कर जताया. एलएलबी के छात्रों ने आरएनटी मार्ग परिसर पहुंचकर नारेबाजी की. एबीवीपी (ABVP) कार्यकर्ताओं ने भी छात्रों के साथ मिलकर हंगामा किया. हंगामे की खबर पाकर विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर रेणु जैन, रजिस्ट्रार अनिल शर्मा, परीक्षा विभाग की प्रमुख डॉक्टर एसएस ठाकुर, डॉक्टर रचना ठाकुर छात्रों से मिलने पहुंचे.

आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न से छात्रों का भड़का गुस्सा

मौके पर पहुंचे विश्वविद्यालय पदाधिकारियों को भी छात्रों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि परीक्षा में आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न पूछे गए हैं. साल 2022 में एलएलबी ऑनर्स का सिलेबस बदल दिया गया है. परीक्षा में नए सिलेबस का प्रश्न होने की जगह पर पुराने सिलेबस के प्रश्न आए. छात्र आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न से भ्रम में पड़ गए. 130 से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सके.


Indore: एलएलबी की परीक्षा में आए आउट ऑफ सिलेबस सवाल, गुस्साए छात्रों ने किया प्रदर्शन

MP: गंगाजल की 'शपथ', BSP की विधायक ने जनता की 'अदालत' में किया ऑन द स्पॉट इंसाफ

कुलपति ने छात्र हित में फैसला लेने का दिया भरोसा

बताया जा रहा है कि डीएवीवी की तरफ से पहले ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था लेकिन लॉ कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों को जानकारी नहीं दी. गुस्साए छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन को अवगत कराने के लिए प्रदर्शन किया और कुलपति को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा में नहीं बैठ सकनेवाले छात्रों के साथ इंसाफ और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की. विश्वद्यालय में हुए प्रदर्शन और हंगामे पर कुलपति रेनू जैन ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर छात्र हित में फैसला लिया जाएगा. उन्होंने परीक्षा से संबंधित एक कमेटी बनाकर मामले की बारीकी से पड़ताल कराने की बात कही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget