एक्सप्लोरर

MP: गंगाजल की 'शपथ', BSP की विधायक ने जनता की 'अदालत' में किया ऑन द स्पॉट इंसाफ

मध्य प्रदेश के दमोह जिले की बीएसपी विधायक रामबाई ने तुरंत फैसला सुना दिया. विधायक ने गंगा जल से पहले कसम खिलाई फिर पीएम आवास के लिए सरपंच के पति द्वारा ली गई रिश्वत की रकम को तुरंत वापस करवा दिया.

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले की बीएसपी की दबंग विधायक रामबाई ने अपने इलाके में जनता की अदालत लगा कर ऑन द स्पॉट इंसाफ किया. राम बाई ने पीएम आवास के लिए सरपंच के पति द्वारा ली गई रिश्वत की रकम को तुरंत वापस करवाई. पैसे देने वालो ने गंगा उठाकर कसम खाई, जिसके बाद विधायक ने उनकी बात पर भरोसा किया.

दमोह की पथरिया से हैं विधायक
राम बाई सिंह अपनी दबंगई के लिए यूं तो अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन कई बार उनके कारनामे देखकर सब हैरान रह जाते हैं. इस बार जो तस्वीर सामने आई हैं, वो न केवल बेहद रोचक हैं बल्कि इलाके में गरीबों के शोषण की असलियत भी बयान करती हैं. यहां बीएसपी विधायक रामबाई सिंह की जन पंचायत में ऑन द स्पॉट फैसला हुआ. उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के लिए 15 लोगों को सरपंच के पति खुमान सिंह को दिए गए रिश्वत के पैसे वापस दिलाए. इसके लिए नाटकीय ढंग से रिश्वत देने वाले गरीबों को अपने सिर पर गंगा जल रखकर कसम खानी पड़ी.

क्या था मामला
दरअसल, पूरा मामला कुछ इस तरह है कि रामबाई सिंह के विधानसभा क्षेत्र पथरिया के घूघरा गांव में पीएम आवास की कुटीरों में सरपंच और उनके परिजनों द्वारा गरीब लाभार्थियों से रिश्वत लिए जाने की बात सामने आई थी. इसकी शिकायत जब रामबाई सिंह के पास पहुंची तो उन्होंने अफसरों को बताने की बजाय खुद गांव जाने का निर्णय लिया. सोमवार को विधायक घूघरा गांव पहुंची और फिर यहां जन पंचायत लगवाई गई. पंचायत में पूरा गांव जमा हुआ. इस दौरान सरपंच और उनके परिजनों को तलब किया गया. एक-एक कर पीएम आवास के लिए रिश्वत देने वाले 15 लोग सामने आ गए. ये लोग सच बोल रहे हैं या नहीं, इसके लिए गंगाजल लाया गया.

फिर एक-एक कर लोगों ने सिर पर गंगाजल रखकर सच बोलने की कसम खाई. सभी ने बताया कि सरपंच ने ढाई-ढाई हजार रुपये रिश्वत ली थी. इसके बाद विधायक आदेश करती रही और सरपंच पति लोगों के पैसे वापस करता गया. ये सब मोबाइल के कैमरे में भी कैद हो रहा था. ऑन द स्पॉट फैसले के बाद गरीबों को उनके द्वारा दी गई रिश्वत की राशि वापस मिल गई और उन्हें उम्मीद है कि पीएम आवास भी मिलेगा.

Mahakal Mandir: महाकालेश्वर मंदिर में इस तारीख से मोबाइल फोन पर लग रहा बैन, पकड़े जाने पर होगा जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
भोपाल में स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों रुपये पानी में बहे
भोपाल में स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों रुपये पानी में बहे

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget