एक्सप्लोरर

MP News: इंदौर में मिली सिर कटी लाश, फिलहाल नहीं हो सकी शव की पहचान, इलाके में फैली सनसनी

Indore के सांवेर में एक खेत से युवक की सिर और दोनों हाथ कटी लाश मिली है. नग्न अवस्था में मिली लाश के दोनों हाथ व सर नहीं होने से लाश की पहचान नही हो सकी है.

Indore News: इंदौर के सांवेर में एक खेत में युवक की सिर और दोनों हाथ कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया. नग्न अवस्था में मिली लाश के दोनों हाथ व सर नहीं होने से लाश की पहचान नही हो सकी. दरअसल रविवार को इंदौर के सटे सांवेर के ग्राम तराना गांव में एक खेत में हाथ और सर कटी हुई नग्न अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई. जब खेत मालिक अपने खेत पर पहुंचा तो देखा कि एक खेत में नग्न अवस्था में एक लाश पड़ी हुई है, जिसके सिर और हाथ नहीं है. खेत मालिक ने उसकी जानकारी पुलिस को दी. तत्काल सांवेर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

धारदार हथियार से काटा गया हाथ और पैर

वहीं ग्रामीण एसपी भगवत सिंह विरदे के अनुसार दिनेश पटेल के खेत में शव मिला है, जिसका सिर और हाथ दोनों काट दिए गए हैं, केवल धड़ खेत में पड़ा हुआ मिला, जिस पर कोई कपड़े भी नहीं थे. देखने से लगता है कि धारदार हथियार से सिर और हाथ काटे गए हैं. पुलिस ने सांवेर और आस-पास के इलाके में लापता लोगों के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दी लेकिन अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. एसपी का कहना है मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष प्रतीत हो रही है उसके शरीर पर कहीं भी चोट के निशान तक नहीं है पुलिस रंजिश प्रेम प्रसंग सहित अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है.

Bhopal News: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को समर्पित हुआ भोपाल का गरबा उत्सव, लोगों में दिखा जबरदस्त उत्साह

पहले भी मिली थी सिर कटी लाश

गौरतलब है कि इंदौर जिले में 2 माह से सिर कटी हुई लाश मिलने का यह दूसरा मामला है. इसके पहले खजराना थाना क्षेत्र में भी सिर काटा हुआ शव मिला था, वह धड़ किन्नर जोया का निकला था उसके तो शरीर के दो टुकड़े आरोपी ने कर दिए थे अब सांवेर में इस तरह से लाश मिली है जिसके बाद पुलिस के लिए आरोपी की पहचान करना मुश्किल हो रहा है. क्योंकि अब तक लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है. बता दें इंदौर शहर में पूर्व कई ऐसे मामले हैं जिसमें अब तक पुलिस मृतक की शिनाख्त तक नहीं कर पाई. खासकर खजराना थाना क्षेत्र में एक महिला की सूटकेस में जली हुई लाश मिली थी जिस पर से अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है, देखना होगा इस मामले में पुलिस कब तक आरोपी तक पहुंच पाती है.

MP News: सीएम शिवराज ने किया नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ, कहा- मध्य प्रदेश की धरती पर नहीं चलेंगी हुक्का लाउंज जैसी चीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget