एक्सप्लोरर

Indore News: फिल्म धूम की तर्ज पर लूट की घटनाओं को देते थे अंजाम, जानें कैसे पुलिस ने दबोचा

Indore News: इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने महिलाओं से मंगलसूत्र और चेन छीन कर फरार हाे जाने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है.

Indore News: इंदौर पुलिस लगातार अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए काम कर रही है. वहीं अब पुलिस ने महिलाओं के मंगलसूत्र और चेन लूटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एक हफ्ते पहले स्पोर्ट्स बाइक से आए दो बदमाश घर के बाहर टहल रही महिला का मंगलसूत्र लूट कर फरार हो गए थे. आरोपी चलती बाइक से ही महिलाओं के गले से चेन व मंगलसूत्र लूटकर फरार हो जाते थे. लूट के लिए इन दोनों आरोपियों ने 200 CC की बाइक भी खरीदी थी, ताकि वह पकड़ में नहीं आ सकें. आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने सोने का मंगलसूत्र, सोने का लॉकेट, चेन और घटना में प्रयुक्त 200 सीसी की बाइक भी बरामद की है. आरोपी ट्रेवल से जुड़े काम भी करते हैं.

फिल्म धूम की तर्ज पर लूट

दरअसल कमिश्नरी लागू होने के बाद इंदौर पुलिस लगातार अपराधियों पर सख्ती बरत रही है. अपराध करने वाले लोगों को गिरफ्त में ले रही है. बीते दिनों लगातार शहर में महिलाओं से लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था, जिसके बाद से ही पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए कोशिश कर रही थी. अब इंदौर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. इंदौर के द्वारकापुरी थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपी 200 सीसी की स्पोर्ट्स बाइक से फिल्म धूम की तर्ज पर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे. दरअसल इंदौर के सूर्यदेव नगर में चार दिन पहले एक लूट की वारदात हुई थी. इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और बाइक नंबर आने के बाद क्षेत्र  के सैकड़ों कैमरों का डाटा निकालते हुए दो आरोपियो को दबोच लिया. आरोपियों से बाइक भी बरामद हुई है. दोनों सनावद के रहने वाले हैं. 

24 दिसंबर को सूर्यदेव नगर में महिला काे बनाया निशाना

पुलिस के मुताबिक 24 दिसंबर की दोपहर सूर्यदेव नगर में घर के बाहर खड़ी महिला की चेन बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट ली थी. आरोपी अपनी बाइक सहित सीसीटीवी कैमरे में विदुरनगर, अहीरखेड़ी और फिर चंदन नगर इलाके से जाते दिखाई दिए थे. पुलिस ने फुटेज देखे तो बाइक बड़ी कंपनी की थी. इलाके में उक्त बाइक रखने वाले बदमाशों को खंगाला गया. इलाके में करीब 12 बाइक ऐसी मिली. इसी बीच शहर में हाईवे पर जाने वाले रास्तों में फुटेज पुलिस के पास पहुंचे. इसमें आरोपी निलेश मसकरा और सागर गुप्ता की पहचान हो गई. पुलिस दोनों के पीछे सनावद तक पहुंची. यहां से बाइक सहित पकड़कर दोनों को इंदौर लेकर आ गई. आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने सोने का मंगलसूत्र सोने का लॉकेट, चेन और घटना में प्रयुक्त 200 सीसी की केटीएम बाइक बरामद कर ली गई है. 

इसे भी पढ़ें :

Covid Vaccination: मध्य प्रदेश में 48 लाख किशोरों को 3 जनवरी से लगेगी वैक्सीन, जानें कैसे करें बुक

MP Scholarship 2022: मध्य प्रदेश स्कॉलरशिप 2022 के लिए इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन, यहां देखें अन्य अहम जानकारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget