एक्सप्लोरर

11वीं की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, परिजनों ने जताया हत्या का शक

Suicide Case: इंदौर में 11वीं की छात्रा ने फांसी के फंदे से खुदकुशी कर ली. परिजनों ने घटना के पीछे अनहोनी की आशंका जताई है. बच्ची के पिता सरकारी टीचर हैं.

Suicide Case in Indore: सरकारी हॉस्टल के बाथरूम में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है. छात्रा की खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस भी किसी नतीजे तक नहीं पहुंची है. तेजाजी नगर थाना के जांच अधिकारी उदय सिंह बहदोरिया ने बताया कि 11वीं की छात्रा ने मंगलवार रात फांसी के फंदे पर झूल कर जीवन लीला समाप्त कर ली. छात्रा सरकारी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी. बताया जा रहा है कि छात्रा मूल रूप से माऊदा गांव की रहने वाली थी. पिता बाग टांडा में सरकारी टीचर के पद पर तैनात हैं.

बच्ची ने सरकारी हॉस्टल में की खुदकुशी

बच्ची चौथी क्लास से इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रही थी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका का मोबाइल और अन्य सामान जब्त कर लिया है. बच्ची के पिता रूमल सिंह का कहना है कि शिवानी काफी होनहार छात्रा थी और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्रावास में रहती थी. बेटी के आत्मघाती कदम से परिजन सकते में हैं. कुछ समझ नहीं आ रहा कि शिवानी ने आखिर मौत को गले क्यों लगाया. बता दें कि नाबालिग बच्ची की खुदकुशी मामले में पिता रूमल सिंह ने संदेह जताया है.

Jabalpur: वक्फ बोर्ड की जमीन के अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, महिलाओं ने किया हंगामा

परिजनों ने जताया अनहोनी की आशंका

परिजनों का कहना है बेटी खुदकुशी जैसा कदम नहीं उठा सकती. उन्होंने शिवानी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है. उन्होंने कहा कि शिवानी की हत्या की गई है. तेजाजी नगर पुलिस ने मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है. परिजनों की आशंका को भी पुलिस ने जांच के दायरे में शामिल किया है. फिलहाल हत्या या आत्महत्या की गुत्थी जांच पूरी होने के बाद ही सुलझ सकती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
Advertisement

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget