एक्सप्लोरर

Indore News: आदिवासी बच्चों संग लोकधुन पर थिरके मुख्यमंत्री, सफाईकर्मियों को भी दी सौगात

Indore News: इंदौर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सफाई कर्मियों को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर उनका सम्मान किया जाएगा.

इंदौर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में शिरकत की. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शहरवासियों को स्वच्छता में नंबर वन बने रहने को लेकर बधाई दी. सीएम शिवराज सिंह ने स्वच्छता को लेकर हो रहे कामों को लेकर जमकर तारीफ की. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान कहा कि इसी तरह से इंदौर पंच लगाने के बाद अब छटवीं बार भी देशभर में स्वच्छता में नंबर वन आएगा.

सफाई कर्मियों को मिलेगी 10 हजार की राशि

मुख्यमंत्री ने नगर निगम के सफाई कर्मियों को भी नंबर वन बनाए रखने में कड़ी मेहनत करने को लेकर बधाई दी. इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सफाई कर्मियों को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर उनका सम्मान किया जाएगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंदौर देश ही नहीं दुनिया के लिए स्वच्छता की एक प्रेरणा बन गया है. हर किसी को इंदौर से प्रेरणा लेना चाहिए और स्वच्छता का मॉडल अपनाना चाहिए.

बच्चों के साथ थिरके शिवराज सिंह चौहान

वहीं कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक अलग अंदाज देखने को मिला. दरअसल कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज सिंह जनजातीय समाज के बच्चों के साथ घुले मिले दिखाई दिए. उन्होंने बच्चों के साथ पारंपरिक भोजन किया और लोकधुन पर बच्चों के साथ थिरकते हुए भी दिखाई दिए.

इन प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास

वहीं इसके अलावा सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शहर को करोड़ों रुपए की सौगात भी दी. सीएम ने मेट्रो रेल प्रोजेक्ट से जुड़े कामों का शिलान्यास किया. साथ ही इंदौर-खंडवा रोड भवर कुआं से लेकर तेजाजी नगर तक के सड़क मार्ग का भी शिलान्यास किया.

ये भी पढ़ें-

Delhi News: सरोजनी नगर मार्केट में भीड़ को लेकर प्रशासन का बड़ा फैसला, दुकानदार कर रहे हैं विरोध

Kisan Rail for Farmer: छिंदवाड़ा से हावड़ा के बीच शुरू हुई किसान ट्रेन की सुविधा, जानिए कहाँ-कहाँ से गुजरेगी किसान रेल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर उपचुनाव में BJP-जनसुराज के बीच झड़प, दतिया में कांग्रेस बोली- जीतू पटवारी के आरोप सही
LIVE: बांकीपुर उपचुनाव में BJP-जनसुराज के बीच झड़प, दतिया में कांग्रेस बोली- जीतू पटवारी के आरोप सही
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'अमित शाह दोषी नहीं तो मुलायम सिंह भी नहीं', गोली चलने के आरोप पर बोली सपा
'अमित शाह दोषी नहीं तो मुलायम सिंह भी नहीं', गोली चलने के आरोप पर बोली सपा
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget