एक्सप्लोरर

Indore Traffic Rule: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त, घर-घर जाकर वसूले जा रहे चालान

Indore News: इंदौर में ट्रैफिक पुलिस नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त हो गई है. जो लोग नियम तोड़ रहे हैं पुलिस घर जाकर उसका चालान कर रही है. चालान नहीं जमा करने पर वाहनों को जब्त किया जा रहा है.

Indore News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद लगातार ट्रैफिक को सुगम बनाने की कवायद की जा रही है. कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा जिस तरह के नवाचार किए गए हैं उसका फायदा भी शहर में होता हुआ दिखाई दे रहा है. अब ट्रैफिक पुलिस रेड सिग्नल तोड़ने वालों को ठीक करने के लिए गाड़ी मालिक के घर चालान लेकर जा रही है. बीते सप्ताह में जो डाटा निकल कर सामने आया है उसमें रोजाना 500 से ज्यादा लोग रेड सिग्नल तोड़ कर निकले हैं. हालांकि अभी सभी चौराहों पर कैमरे नहीं लगे हैं जिससे आंकड़ा और भी बढ़ सकता है.

चालान नहीं भरने पर जब्त होंगे वाहन

दरअसल ट्रैफिक डीसीपी महेश चंद जैन का पूरा जोर सिग्नल तोड़ने वाले गाड़ी मालिकों पर है. उनके इस रवैये में सुधार के लिए ट्रैफिक डीसीपी महेश चंद जैन ने नियम तोड़ने वालों के लिए सख्ती बरतना शुरू कर दी है. जनवरी माह की बात की जाए तो रोजाना 500 से 600 लोगों ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ा है. नई ट्रैफिक पुलिस ने घर पर चालान वसूली में बाधा उत्पन्न करने वाले गाड़ी मालिकों पर सख्त कार्रवाई करने का मन बना लिया है. चालान वसूली करने जाने पर चालान की राशि नहीं देने वालों पर ट्रैफिक पुलिस उनके वाहन सड़कों पर जब्त करेगी. 

घर-घर जाकर वसूले जा रहे चालान

इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद लगातार ट्रैफिक को सुगम बनाने की कवायद की जा रही है. ऐसे में ट्रैफिक डीसीपी महेश चंद जैन ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए लगातार नवाचार कर रहे हैं जिसका फायदा भी पिछले दिनों में देखने को मिला है. हालांकि ट्रैफिक डीसीपी महेश चंद जैन के अनुसार इंदौर को ट्रैफिक में नंबर वन बनाना है. चालानी कार्रवाई का हमारा कोई इरादा नहीं है लेकिन जो 5 फीसदी लोग ट्रैफिक नियम को लगातार तोड़कर ट्रैफिक नियमों के साथ खिलवाड़ करते हैं. ऐसे लोगों को सुधारने के हिसाब से हमारे द्वारा घर-घर जाकर चालान की राशि वसूलने का काम किया जा रहा है.

डीसीपी महेश चंद जैन ने शहर के लोगों की तारीफ की

हालांकि डीसीपी महेश चंद जैन ने इंदौर शहर के लोगों की तारीफ भी की है. उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा किए जा रहे नवाचार को शहर की जनता लगातार मान रही है और ट्रैफिक को सुगम बनाने में भी शहर की जनता लगातार जागरूक दिखाई दे रही है. आने वाले दिनों में ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए लगातार कार्य किए जाएंगे. जिसमें इंदौर शहर पूरे प्रदेश में ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए मिशाल पेश करेगा.

सड़कों पर जब्त होंगे वाहन

हालांकि ट्रैफिक के जवानों द्वारा घर-घर जाकर वसूली करने में कई तरह की समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है. लेकिन ट्रैफिक डीसीपी महेश चंद जैन की मानें तो घर-घर जाकर जो वसूली की जा रही है उसमें 95 फीसदी लोग घरों पर ही चालान की राशि दे रहे हैं. मात्र 5 फीसदी लोग या तो घरों पर मिल नहीं रहे हैं या चालान की राशि देने में रूचि नहीं दिखा रहे हैं. ऐसे लोगों के वाहनों को जब्त करने का काम ट्रैफिक पुलिस द्वारा किया जाएगा. वह अलग-अलग चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवानों और अधिकारियों को उन गाड़ियों के नंबर मुहैया कराए जाएंगे जिससे वह सड़कों पर ही उनके वाहनों को जब्त कर सकें.

जिन लोगों के पुराने चालान बकाया हैं उन लोगों से चालान की वसूली नहीं की जा रही है. सिर्फ ट्रैफिक पुलिस अब ऐसे लोगों पर नजर बनाए हुए हैं जो लगातार ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं और रेड सिग्नल तोड़कर निकल जाते हैं. ऐसे लोगों से उनके पुराने चालान की वसूली के साथ-साथ पेनल्टी लगा कर चालान की वसूली ट्रैफिक पुलिस करेगा.

ये भी पढ़ें-

Madhya Pradesh News: जरूरत के मुताबिक बजट नहीं मिलने से बंद हुईं 200 गौशालाएं, सिर्फ खिलाने के लिए चाहिए इतने करोड़

MP MLA Salary: जानिए मध्य प्रदेश के विधायकों को हर महीने कितनी सैलरी मिलती है? दूसरी राज्यों की भी देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget