एक्सप्लोरर

Indore News: इंदौर में हर दिन करीब 20 लोग करा रहे हेयर ट्रांसप्लांट, जानें- FUE के बाद कितने दिन टिकते हैं बाल?

MP News: रिसर्च के अनुसार कुछ समय पहले तक प्रीमियम कहे जाने वाली हेयर ट्रांसप्लांट की तकनीक अब हर दिल पर राज कर रही है. देश और दुनिया में हेयर ट्रान्सप्लांट को लेकर लोगों में जागरूकता आई है.

Madhya Pradesh News: एक समय था जब लोग मजबूरी में हेयर ट्रांसप्लांट करवाते थे, लेकिन अब जमाना 5जी का है. दुनिया तेजी से बदल रही है और अब लोग हेयर ट्रांसप्लांट को बतौर शौक अपनाने लगे हैं. इतना ही नहीं वैलेंटाइन वीक में यूथ अपने पार्टनर को हेयर ट्रांसप्लांट करवा कर सरप्राइज भी दे रहे हैं. पॉपुलैरिटी की बात करें तो अकेले इंदौर (Indore) में ही अब हर महीने 500 से ज्यादा लोग हेयर ट्रांसप्लांट करवाते हैं.

कुछ समय पहले तक प्रीमियम कहे जाने वाली हेयर ट्रांसप्लांट की तकनीक अब हर दिल पर राज कर रही है. देश और दुनिया में हेयर ट्रान्सप्लांट को लेकर लोगों में जागरूकता आई है, यह हम नही बल्कि आंकड़े कह रहे हैं. एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि अब लोग स्टाइलिश दिखने के लिए इस तकनीक को अपना रहे हैं. वेलेंटाइन वीक चल रहा है और इसे हर कोई अपने तरीके से मना रहा है. ऐसे में इंदौर के एक शख्स ने तय किया कि इस बार वह अपने लुक को आधुनिक तकनीक के सहारे थोड़ा स्टाइलिश बनाएंगे और अपनी पार्टनर को सरप्राइज देंगे.  

वेलेंटाइन वीक में लोग करा रहे अपना हेयर ट्रांसप्लांट 
दरअसल इंदौर के रहने वाले इब्राहिम अपनी पत्नी को सरप्राइज देना चाहते थे. ऐसे में उन्होंने तय किया कि वह हेयर ट्रान्सप्लांट के जरिए एक बेहतर लुक अपना कर अपनी पत्नी को सरप्राइज देंगे. बस फिर क्या था प्यार परवान चढ़ा और इब्राहिम ने इंदौर के अपने परिचित एमडी स्किन डॉ. अमजद पटेल से संपर्क किया और अपना हेयर ट्रांसप्लांट करवा लिया. वहीं  इंदौर के आनंद बाजार क्षेत्र में स्थित स्किन-ओ-क्लॉक के डायरेक्टर डॉक्टर अमजद पटेल ने बातचीत के दौरान एबीपी न्यूज से बताया कि अब लोग वैलेंटाइन वीक में एडवांस ऑप्शन्स पर जा रहे हैं.

लोग अब अपनी हेल्थ को लेकर अवेयर हुए हैं और वह अपने साथी के खूबसूरत दिखने की चाह भी रखने लगे हैं. उन्होनें कहा कि पहले जो तकनीक इस्तेमाल की जाती थी उसमें कई परेशानियां थीं, लेकिन अब आधुनिक तकनीक के जरिए टू और थ्री टियर सिटी में भी यह स्किन और हेयर से जुड़ी प्रीमियम सेवाएं कम लागत में उपलब्ध होने लगी हैं. डॉक्टर अमजद ने बताया कि इंदौर शहर अब मेडिकल का हब बन चुका है और इंदौर शहर में ही एक दिन में डेढ़ दर्जन से ज्यादा हेयर ट्रान्सप्लांट हो रहे हैं. वहीं एडवांस ट्रीटमेंट की तकनीक आने से लागत थोड़ी कम हुई है.  

क्या है FUE हेयर प्लांट टेक्निक?
एडवांस्ड एस्थेटिक एंड हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर स्किन ओ क्लॉक के डायरेक्टर डॉ अमजद पटेल ने बताया कि इस नई तकनीक को फॉलिक्यूलर यूनिट एक्सट्रैक्शन (FUE) हेयर ट्रांसप्लांट के नाम से जाना जाता है. यह बेहद इफेक्टिव और सक्सेसफुल है और पूरी तरह से दर्द रहित होती है. इसके रिजल्ट बहुत तेजी से दिखाई देते हैं और इससे सर के ज्यादा एरिया को आसानी से कवर किया जा सकता है. खास बात यह है कि इसमें रिकवरी काफी तेज होती है, जो कि आमतौर पर दो से तीन दिन में ही देखने को मिल सकती है. इंदौर में अब हाइड्रा फेशियल, बोटॉक्स, फीलर्स लिप्स, चिक्स, अंडर आई, हाइफू मशीन, डबल चिन हटाने के लिए कार्बन फेशियल की सुविधाएं भी मिलने लगी हैं.

एक साथ 4-5 हजार हेयर ग्राफ्ट ट्रांसप्लांट
अभी तक जो स्ट्रीप तकनीक का उपयोग आमतौर पर विशेषज्ञों द्वारा हेयर ट्रांसप्लांट में किया जाता है, उससे 1500 से 2500 के करीब हेयर ट्रांसप्लांट किए जा सकते थे. वहीं इस एफयूई तकनीक के जरिए काफी कम समय में लगभग दुगना 5000 के करीब हेयर ट्रांसप्लांट कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि जिन लोगों के केवल कुछ जगहों के और कम बाल वापस लाने होते हैं तो स्ट्रीप तकनीक का उपयोग करते हैं. वहीं अगर जिन लोगों का ज्यादा हिस्सा कवर करना होता है तो फिर यह नई एफयूई तकनीक काम में आती है.  

यूएसएफडी एप्रूव्ड टेक्निक से होगा ट्रीटमेंट
इस्तांबुल तुर्की में इस्तेमाल होने वाली एसयूई हेयर प्लांट टेक्निक का फायदा अब इंदौर में भी मिलने लगा है. डॉ. पटेल ने कहा कि लोग मानते हैं कि ट्रांसप्लांट के कुछ समय बाद बाल चले जाते हैं टिकते नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है. हेयर ट्रांसप्लांट करने के सालभर बाद तक डॉक्टर के सुपर विजन में केयर करने पर किसी तरह की परेशानी नहीं होती है और 7 से 8 महीने के बाद सारे बाल वापस आ जाते हैं. फिर ट्रांसप्लांट किए बाल हमेशा के लिए बने रहते हैं.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की एक मात्र सीट को लेकर एक्शन मोड में कमलनाथ, पांच दिवसीय छिंदवाड़ा दौरे पर जाएंगे पूर्व CM

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर उपचुनाव में BJP-जनसुराज के बीच झड़प, दतिया में कांग्रेस बोली- जीतू पटवारी के आरोप सही
LIVE: बांकीपुर उपचुनाव में BJP-जनसुराज के बीच झड़प, दतिया में कांग्रेस बोली- जीतू पटवारी के आरोप सही
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'अमित शाह दोषी नहीं तो मुलायम सिंह भी नहीं', गोली चलने के आरोप पर बोली सपा
'अमित शाह दोषी नहीं तो मुलायम सिंह भी नहीं', गोली चलने के आरोप पर बोली सपा
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget