एक्सप्लोरर

MP Crime: इंदौर के पॉश कॉलोनी में चोरी, हथियारबंद बदमाशों ने कार से उड़ाए 60 हजार

Indore Crime News: इंदौर में बीते दिनों चोरी की कई वारदात को पुलिस सुलझाने में नाकाम रही. सेवानिवृत्त आईएएस रेनू पंत के घर हुई चोरी में शामिल आरोपी सात माह बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

Indore News: इंदौर में बीते दिनों हुई डकैती की वारदात को पुलिस अभी तक सुलझा नहीं पाई, वहीं बदमाशों ने एक और चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. बदमाश एक पॉश कॉलोनी में हथियारों से लैस होकर घुस गए. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है.

ये पूरा मामला इंदौर के कनाडिया थाना का है. कनाडिया थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, चोर इलाके से एक कार से 60 हजार रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए. बदमाशों ने एक घर का दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक लॉक होने के कारण उन्होंने इसे नहीं तोड़ा. चोरों को डर था कि ताला तोड़ने से लोग जाग जाएंगे, इसलिए वह मौके से भाग खड़े हुए. चोरी की इस घटना से इलाके में पुलिस की गश्त पर भी सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं.

कार से उड़ाये 60 हजार रुपये
घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात कनाड़िया रोड स्थित प्रोजोन सोजतिया पाम्स की है. जहां हथियारों लेकर चार बदमाश टाउनशिप में पीछे से दाखिल हुए और एलआईसी के कर्मचारी अनिल सिंह की कार को निशाना बनाया. चोर कार में रखे 60 हजार रुपये लेकर फरार हो गए. आरोपियों ने कार का शीशा तोड़कर रुपयों से भरा बैग चुरा लिया. माना जा रहा है कि आरोपियों को कार में नकदी होने की जानकारी पहले से थी. घटना के बाद चोरों ने उसी कॉलोनी के एक घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वे उसे नहीं तोड़ सके.

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है. कनाड़िया पुलिस अभी भी बैंड मालिक के परिवार के लुटेरों की तलाश कर रही है. सेवानिवृत्त आईएएस रेनू पंत के घर हुई चोरी में शामिल आरोपी सात माह बाद भी फरार हैं. कनाड़िया थाने के जांच अधिकारी अरुण यादव ने बताया कि ये लोग हाथ में कुछ औजार लिए हुए थे और वे पीछे की तरफ से बस्ती में घुसे. 

कार से नकदी चुराने और एक घर में चोरी का प्रयास करने के बाद वे उसी रास्ते से भागने में सफल रहे. सिंह की शिकायत पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनकी तलाश की जा रही है. उनकी पहचान के लिए अन्य सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

MP News: मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नूरी खान ने सभी पदों से इस्तीफा, बताई वजह

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget