एक्सप्लोरर

Indore: 13 करोड़ की लागत वाला इंदौर एयरपोर्ट का नया कार्गो टर्मिनल शुरू, अब 60 हजार टन हुई क्षमता

New Cargo Terminal At Indore Airport: इंदौर एयरपोर्ट पर नए कार्गो टर्मिनल का शुभारंभ सांसद शंकर लालवानी ने किया और इसके साथ ही टर्मिनल की क्षमता दो गुना बढ़कर 60,000 टन सालाना हो गई है.

Indore News: इंदौर एयरपोर्ट पर नए कार्गो टर्मिनल का शुभारंभ सांसद शंकर लालवानी ने किया और इसके साथ ही टर्मिनल की क्षमता दो गुना बढ़कर 60,000 टन सालाना हो गई है. नए टर्मिनल पर 13 करोड़ रुपये की लागत आई है. इंदौर में कार्गो की बढ़ती हुई डिमांड को देखते हुए इंदौर विमानतल पर नए कार्गो टर्मिनल की नींव अप्रैल 2022 में रखी गई थी.

इंदौर में इंडिगो, एयर इंडिया एवं विस्तारा एयरलाइंस कार्गो ऑपेरशन में है. वर्तमान में रोजाना 40 टन सामान का आवागमन इंदौर एयरपोर्ट से होता है. नए कार्गो में लगभग 100 लोग विभिन्न विभाग एवं एयरलाइंस के लिए कार्य करते हैं. इंदौर विमानतल से देश के विभिन्न हिस्सों जैसे- दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई, पुणे, अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता, नागपुर, लखनऊ, रायपुर से पेरिशेबल वस्तु, मेडिकल इक्विपमेंट ,पोस्ट मेल, मोबाइल, वैक्सीन, हचिंग एग्स, ईकॉमर्स, ऑटो पार्ट्स, चोक्लेट्स, फ्लावर, वेजिटेबल, मेडिकल इक्विपमेंट्स, गोल्ड सिल्वर और अन्य कीमती वस्तुएं आती है.

इंदौर व्यवसायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है.

सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को धन्यवाद देते हुए कहा कि, इंदौर व्यवसायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है. और यहां से एक्सपोर्ट की भी अथाह संभावनाएं हैं. ऐसे में नए कार्गो टर्मिनल से कारोबार बढ़ेगा. डॉमेस्टिक कार्गो के विस्तार से कारोबारियों को सहूलियत. 300 स्क्वायर मीटर एरिया में बने इस कार्गो सुविधा से फल, फूल, सब्जी और अन्य जल्दी खराब होने वाली चीजों को बाहर भेजना आसान हो जाएगा. इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने एयरपोर्ट पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया . और कहा कि, कार्गो के विस्तार से इंदौर के कारोबारियों को सहूलियत मिलेगी और बाहर सामान भेजना सुगम होगा. कार्गो के बनने से किसानों को भी लाभ होगा और उनकी आय बढ़ सकेगी.

पेरिशेबल कार्गो को भी मिलेगी सौगात
नवीन डोमेस्टिक कार्गो टर्मिनल के पास ही पेरिशेबल कार्गो भी तैयार है. 300 वर्गमीटर क्षेत्र में बने टर्मिनल की सालाना क्षमता 5,475 मेट्रिक टन है. इससे जल्दी खराब होने वाली सामग्री जैसे फल, सब्जी, दूध, मांस या खाने-पीने की अन्य सामग्री को अधिक समय तक एयरपोर्ट पर सुरक्षित रखा जा सकेगा. पेरिशेबल कार्गो भी बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अभी इससे सामान की आवाजाही शुरू नहीं की गई है. अंदरुनी काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन बाहरी कार्य किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ेः MP News: इंदौर एयरपोर्ट पर बनेगा नया डोमेस्टिक कार्गो टर्मिनल, सांसद बोले- 'कारोबार को मिलेगी गति'

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget