एक्सप्लोरर

Indore: इंदौर में लॉन्च हुई 'इनक्रेडिबल इंदौरीज टीम', वेंकटेश अय्यर बने ब्रांड एंबेसडर, स्वच्छता पर होगा काम

MP News: इंदौर के नवनिर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने 'इनक्रेडिबल इंदौरीज टीम' की लॉन्चिंग की है. वहीं इस टीम के कैप्टन और ब्रांड एंबेसडर क्रिकेटर वेंकटेश्वर राजशेखर अय्यर को बनाया गया है.

Madhya Pradesh News: देश भर में लगातार पांच बार स्वच्छता में नंबर वन का खिताब अपने नाम करने वाले शहर इंदौर (Indore) को आज देश भर में क्लिीनेस सिटी के नाम से जाना जाता है. स्वच्छता में जीत का छक्का लगाने के लिए एक बार फिर शहर वासियों ने अपनी कमर कस ली है. देश भर में स्वच्छता अमृत महोत्सव 2022 के तहत इंडियन स्वच्छता लीग का आयोजन किया जा रहा है. इसके लिए शहर के 56 दुकान परिसर में एक आयोजन कर 'इनक्रेडिबल इंदौरीज टीम' बनाई गई है.

क्रिकेटर वेंकटेश्वर राजशेखर बने ब्रांड एंबेसडर
स्वच्छता का छक्का लगाने के साथ-साथ पर्यटन स्थलों को बेहतर और आकर्षक बनाने के लिए इंदौर के नवनिर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने 'इनक्रेडिबल इंदौरीज टीम' की लॉन्चिंग की है. वहीं इस टीम के कैप्टन और ब्रांड एंबेसडर क्रिकेटर वेंकटेश्वर राजशेखर अय्यर को बनाया गया है. इन्हें महापौर के द्वारा कैप्टन की कैप भी पहनाई गई है. अब ये क्रिकेट के मैदान में छक्का लगाने के साथ-साथ इंदौर में स्वच्छता का छक्का लगाने और पर्यटन स्थलों को बेहतर और आकर्षक बनाने के लिए काम करेंगे. इस मौके पर क्रिकेटर वेंकटेश्वर राजशेखर ने कहा कि "मुझे गर्व है कि मैं इंदौर में रहता हूं और जिस प्रकार खेल के मैदान में छक्का मारता हूं. उसी प्रकार से इंदौर के इनक्रेडिबल इंदौरीज टीम के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा. उन्होंने कहा जब मैं बाहर जाता हूं तो मैं यह नहीं कहता कि मैं इंदौर का हूं बल्कि मैं यह कहता हूं कि मैं देश के सबसे क्लीन सिटी इंदौर से हूं."

टीम में रजिस्ट्रेशन की अपील
इंदौर नगर निगम महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि स्वच्छ अमृत महोत्सव 2022 के तहत देशभर में स्वच्छता लीग का आयोजन किया जा रहा है. इसके लिए इंदौर पूरी तरह तैयार है इसी कड़ी में 56 दुकान परिसर में 'इनक्रेडिबल इंदौरीज टीम' की लॉन्चिंग की गई है. यह टीम स्वच्छता के साथ-साथ इंदौर के टूरिस्ट पैलेसस को कैसे बेहतर और आकर्षक बनाया जाए उसके लिए काम करेगी. साथ ही उन्होंने युवाओं से अपील की है कि इंडियन प्रीमियर लीग के तहत बनाई गई टीम में अपना रजिस्ट्रेशन करें और अभियान को सफल बनाएं. देशभर में स्वच्छता में नंबर वन का तमगा हासिल करने वाला शहर अब पर्यटन स्थलों को आकर्षक और बेहतर बनाने के लिए भी अपनी कमर कस कर तैयार है. इसके लिए जिस तरह इंदौरीज टीम का गठन किया गया है. उसे देखकर तो यही लगता है कि स्वच्छ अमृत महोत्सव 2022 में भी इंदौर जल्द ही अपना परचम लहराएगा.

ये भी पढ़ें-
MP News: पोषण आहार घोटाले पर शिवराज सरकार ने दी सफाई, कहा- क्लर्कों की गलती से गलत गाड़ी नंबर दर्ज हो गया

Jabalpur: 13 लाख के भुगतान पर 1 लाख की मांग, स्वास्थ्य विभाग की महिला अधिकारी को लोकायुक्त ने ऐसे पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget