एक्सप्लोरर

ICC World Cup 2023 Final: 'हार-जीत तो खेल का हिस्सा है लेकिन...', विश्व कप में इंडिया के हारने पर बोले शिवराज सिंह चौहान

IND vs AUS World Cup 2023 Final: अहमदाबाद में खेले गए विश्व कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर छठी बार वर्ल्ड चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है.

ICC Cricket World Cup 2023 Final: आईसीसी वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर छठी बार ये खिताब हासिल कर लिया है. वहीं भारत को मिली इस हार के बाद करोड़ों भारतीयों का सपना टूट गया है. विश्व कप फाइनल में मिली इस हार के बाद अब रिएक्शंस सामने आ रहे हैं. इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया है.

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "हार-जीत तो खेल का हिस्‍सा है, लेकिन चैंपियंस की तरह खेल कर करोड़ों भारतीयों का दिल जीतने के लिए हमारी भारतीय क्रिकेट टीम का हार्दिक अभिनंदन. पूरे भारतवर्ष को आप सभी खिलाड़ियों पर गर्व है."

 

अशोक गहलोत ने भी बढ़ाया हौसला
इसके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी टीम इंडिया के हारने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी. सीएम गहलोत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "टीम इंडिया ने जिस जज्बे से विश्वकप में लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल तक का शानदार सफर तय किया वह सभी को गौरवान्वित करता है. आपका यह उम्दा प्रदर्शन क्रिकेट जगत के सुनहरे पन्नों में हमेशा दर्ज रहेगा. ऑस्ट्रेलिया को विश्वकप विजय और भारत को विश्वकप में शानदार प्रदर्शन की हार्दिक बधाई. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने सभी भारतीयों का दिल जीता है."

फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया
बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और टीम इंडिया को 240 रनों पर रोक दिया. इसके बाद चार विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया ने इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. हालांकि इस पूरे टूर्नामेंट में भारत ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी से सभी का दिल जीत लिया.

ये भी पढ़ें

IND vs AUS Final: भारत की जीत के लिए भोपाल में रुद्राभिषेक करेगा संस्कृति बचाओ मंच, रेस्टोरेंट्स भी दे रहे स्पेशल ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget