एक्सप्लोरर

जीतू पटवारी की बढ़ी मुश्किलें, विवादित बयान मामले में इमरती देवी ने दर्ज कराई FIR

Imarti Devi News: इमरती देवी को लेकर दिए विवादित बयान के बाद पूर्व मंत्री ने जीतू पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. जीतू पटवारी ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है.

MP News: मध्य प्रदेश में पूर्व मंत्री इमरती देवी के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा दिए गए विवादित बयान का मुद्दा गरमा गया है. मामले में इमरती देवी ने कड़ा एक्शन लेते हुए जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज कराया है. हालांकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसके लिए माफी भी मांग ली है. साथ ही कहा है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है.

क्या कहा था  जीतू पटवारी ने?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने गुरुवार (2 मई) को पूर्व कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को लेकर एक विवादित बयान दिया था. मीडिया से चर्चा करते हुए जीतू पटवारी ने पूर्व मंत्री इमरती देवी को लेकर बयान देते हुए कहा था ''देखो ऐसा है इमरती जी का अब रस खत्म हो गया, अंदर जो चासनी होती है.'' इसके बाद अब जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर सफाई पेश की. 

दी ये सफाई

उन्होंने एक्स पर लिखा कि 'मेरे एक बयान को तोड़मरोड़ कर, गलत संदर्भ में प्रस्तुत किया जा रहा है. मेरी मंशा सिर्फ सवाल के जवाब को टालने की थी. इमरती जी मेरी बड़ी बहन जैसी हैं और बड़ी बहन मां के समान होती है. यदि फिर भी किसी को ठेस पहुंची हो, तो मैं खेद व्यक्त करता हूं.'

पटवारी के बयान पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जताई नाराजगी

पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा पूर्व मंत्री इमरती देवी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर केंद्रीय मंत्री और लोकसभा सीट गुना के बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की भी एंट्री हो गई है.  उन्होंने पटवारी के बयान को कांग्रेस की मानसिकता से जोड़कर बताया है. उन्होंने कहा कि इसका जवाब कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में मिल जाएगा. 

ये भी पढ़ें: बाल विवाह रोकने के लिए जोधपुर जिला प्रशासन अलर्ट, यहां बनाया गया 24 घंटे चलने वाला कंट्रोल रूम

 

 

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget