एक्सप्लोरर

Heeraben Modi Passed Away: पीएम मोदी की मां के निधन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख, कहा- सदैव प्रेरणा बनी रहेंगी

Heeraben Passed Away: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर दुख जताते हुए कहा है कि वह सदैव प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी.

Heeraben Modi Passed Away: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार तड़के निधन के बाद देशभर में शोक की लहर है. इस बात की सूचना जारी होते ही सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया है. इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी की मां के निधन पर गंभीर संवेदना जाहिर की है. उन्होंने पीएम की मां के निधन पर दुख जताते हुए कहा है कि वह सदैव प्रेरणा बनी रहेंगी.

भक्ति, तपस्या और कर्म की त्रिवेणी, @narendramodi जी जैसे महान व्यक्तित्व को गढ़ने वाली माँ के चरणों में सादर प्रणाम। पूज्य माँ सदैव प्रेरणा बनी रहेगी।

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 30, 2022

">

भक्ति, कर्म और तपस्या की त्रिवेणी थीं हीराबेन
एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने ताजा ​ट्वीट में लिखा है कि पीएम की मां हीराबेन भक्ति, तपस्या और कर्म की त्रिवेणी थीं. पीएम मोदी जैसे महान व्यक्तित्व को गढ़ने वाली मां के चरणों में सादर प्रणाम. पूज्य मां सदैव प्रेरणा बनी रहेंगी.

100 साल की उम्र में हुआ हीराबेन का निधन 
मां हीराबेन का 100 साaल की उम्र में अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया. इसकी सूचना पीएम मोदी ने ट्वीटकर सभी से साझा की है. प्रधानमंत्री मोदी कुछ देर में अहमदाबाद के लिए दिल्ली से रवाना हो जाएंगे. मां के निधन पर पीएम मोदी ने दु:ख जताते हुए लिखा - शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है.

बता दें कि हीराबेन को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों के चलते बुधवार को सुबह ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में भर्ती कराया गया था. अस्पताल के जारी किये गए बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री की मां हीराबेन मोदी ने आज सुबह यानि 30 दिसंबर को तीन बजकर तीस मिनट पर आखिरी सांस ली. 

MP News: नए साल पर आतंकी हमले की आशंका, खुफिया रिपोर्ट के बाद 31 मार्च तक अलर्ट मोड में भोपाल पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget