एक्सप्लोरर

MP News: नर्मदा नदी में बाढ़ से सैकड़ों लोग प्रभावित, स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और बांध प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

Narmada River News: इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर बांध के गेट अचानक और एक साथ खोलने से तीर्थनगरी पानी-पानी हो गई. नर्मदा से सटी बस्तियों और घरों में पानी भर गया. दर्जनों परिवार बेघर हो गए हैं.

Khandwa News: मध्य प्रदेश में सूखे के बाद हुई भारी बारिश के बाद अब बर्बादी का मंजर देखने को मिल रहा है. भारी बारिश का बुरा असर खंडवा जिले में भी देखने को मिल रहा है.  खंडवा स्थित तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में भी बाढ़ के बाद तबाही की तस्वीर सामने आ रही हैं. खंडवा जिले की नर्मदा नदी में अचानक आई बाढ़ के लिए लोग स्थानीय जिला प्रशासन और बांध प्रबंधन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. बाढ़ की चपेट में आने से नर्मदा नदी के किनारे बने दर्जनों घर तबाह हो गए हैं. वहीं कई दुकानों का सारा सामान बाढ़ के पानी में बह गया है. 

ओंकारेश्वर के स्थानीय लोगों का आरोप है कि नर्मदा नदी में ये बाढ़ जिला प्रशासन और बांध प्रबंधन की वजह से आई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि ओंकार पर्वत पर आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा अनावरण के आयोजन के लिए बांध का पानी रोका गया. जबकि नर्मदा के ऊपरी क्षेत्र में कई दिनों से बारिश हो रही थी. स्थानीय लोगों के मुताबिक बांध का पानी इसलिए रोका गया क्योंकि कार्यक्रम स्थल तक जाने के लिए नर्मदा नदी पर एक अस्थायी पुल बनाया गया है. यह पुल पानी में डूब न जाए इसलिए पानी बांध से छोड़ा नहीं गया. वहीं जब डैम में बहुत ज्यादा पानी भर गया तो अचानक गेट खोल दिए जिससे बाढ़ की स्थिति बनी. इस बाढ़ के कारण ओंकारेश्वर में बहुत से लोग बेघर हो गए. वहीं लोगों की दुकानों में रखा लाखों का सामान भी बह गया. 

क्यों बने ऐसे हालात 
इंदिरा सागर तथा ओंकारेश्वर बांध के सभी गेट अचानक और एकसाथ खोलने से तीर्थनगरी पानी-पानी हो गई. नर्मदा से सटी बस्तियों व घरों में पानी भर गया. दर्जनों परिवार बेघर हो गए हैं. पीड़ितों ने बांध प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा ओंकार पर्वत पर एकात्म धाम में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा के लोकार्पण पर सीएम के आगमन को देखते हुए बांध प्रबंधन ने समय पर पानी डिस्चार्ज नहीं किया, इसलिए ऐसे हालत बने. उन्होंने कहा कि इस नुकसान के लिए बांध प्रबंधन व प्रशासन जिम्मेदार है. 

जिला प्रसाशन की सफाई
इधर जिला कलेक्टर ने सफाई दी कि नर्मदा के केचमेंट में अति बारिश की वजह से ओंकारेश्वर डैम के गेट खोलने पड़े. उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर शहर और मंदिर का एरिया बांध के करीब होने से ज्यादा समय नही मिलता. राजस्व की टीम भेज कर नुकसान का सर्वे करेंगे. फिलहाल बेघर हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है वहां उनके भोजन की व्यवस्था भी की गई है. 

ये भी पढ़ें:

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश चुनाव में 'पाकिस्तान' की एंट्री? नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर लगाए ये गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget