एक्सप्लोरर

आलीशान हवेली टूटने के बाद हाजी शहजाद अली ने तोड़ी चुप्पी, छतरपुर हिंसा पर जानें क्या कहा?

Chhatarpur News: आपत्तिजनक बयान को लेकर छतरपुर में थाने पर पथराव हो गया था. पत्थरबाजी में थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. अब मुख्य आरोपी का बयान सामने आया है.

Chhatarpur Violence: छतरपुर हिंसा के मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. हाजी शहजाद अली के मुताबिक नबी की शान में गुस्ताखी गिरीराज महंत ने की थी. आपत्तिजनक बयान के विरोध में अंजुमन सदर, अंजुमन सदर कमेटी, उलेमा कमेटी और अवाम ज्ञापन देने गई थी. पुलिस से लोग गिरीराज महंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की माग कर रहे थे.

शहजाद अली के मुताबिक टीआई का इंतजार एक घंटे तक करना पड़ा. उन्होंने कहा, "फोन आने पर हम भी पहुंच गये. मौके पर एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर समेत अन्य अधिकारी थे. पदाधिकारी मुझे अच्छे से जानते हैं. हमारी तंजीम 14-15 साल से समाज सेवा का काम कर रही है. हम लोग शासन प्रशासन के साथ मिलकर काम करते हैं. जुलूस में आज तक ऐसा नहीं हुआ कि कभी किसी ने पथराव किया हो. सदर रहते मैंने भी ज्ञापन दिये हैं."

छतरपुर हिंसा के मुख्य आरोपी ने तोड़ी चुप्पी 

उन्होंने कहा कि घटना के पीछे साजिश से इंकार नहीं किया जा सकता. थाने में घुसने की कोशिश के दौरान भीड़ की पुलिस से झड़प हुई. पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया. लाठीचार्ज होने पर असामाजिक तत्वों की तरफ पत्थरबाजी होने लगी.

हाजी शहजाद अली के मुताबिक एसडीएम ने कहा कि जनता आपकी बात मानती है. मैंने मौके से लोगों को भगाया. हाजी शहजाद अली ने कहा, "पत्थर मुझ पर भी बरसे. कोतवाली पुलिस और टीआई भी पत्थर मार रहे थे. पहली ऐसी घटना है जिसने छतरपुर में माहौल खराब किया. हमारे शहर में आज तक ऐसी घटना कभी नहीं हुई. हम तो सभी वर्गों की मदद करते हैं. अफसरों से मिलकर हिन्दु-मुस्लिम सभी का काम कराते हैं." 

मुख्यमंत्री मोहन यादव से की ये मांग 

हाजी शहजाद अली ने बताया कि मुख्यमंत्री तक घटना की सच्चाई नहीं पहुंची है. उन्होंने कहा, "पुलिस प्रशासन ने मेरे बारे में गुमराह किया. आसामाजिक तत्वों ने घटना को अंजाम दिया है." उन्होंने मुख्यमंत्री से हिंसा की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. बता दें कि चार दिन पहले आपत्तिजनक बयान को लेकर थाने पर पथराव हो गया था.

पत्थरबाजी में थाना प्रभारी अरविंद कुंजर, आरक्षक भूपेन्द्र कुमार और एएसपी के गनमैन राजेंद्र चढ़ार घायल हुए हैं. घायलों में टीआई अरविंद कुंजर की हालत गंभीर बताई जा रही है. उनका आईसीयू में इलाज जारी है. घटना के बाद से पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे. पुलिस ने गुरुवार को कांग्रेस नेता हाजी शहजाद अली के करोड़ों रुपये की लागत से बने आलीशान कोठी पर बुलडोजर चलाया था. कोठी में खड़ी फॉच्र्यूनर सहित तीन लग्जरी गाड़ियों को भी नहीं छोड़ा गया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget