एक्सप्लोरर

H3N2 Cases: कोरोना के बाद अब H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस खौफ, मध्य प्रदेश में मिला पहला मामला

MP Health News: भोपाल के सीएमएचओ डॉक्टर प्रभाकर तिवारी ने बताया कि बुधवार को 20 से 25 साल का एक युवक एच3एन2 की जांच में संक्रमित पाया गया, हालांकि,अब उसमें इस बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं.

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक व्यक्ति एच3एन2 (H3N2) से संक्रमित पाया गया है. मध्य प्रदेश में इस इन्फ्लुएंजा वायरस (Influenza Virus) का यह पहला मामला है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी.कोरोना के जैसे लक्षणों वाला यह इन्फ्लुएंजा देश में तेजी से फैल रहा था. देश में इस इन्फ्लुएंजा की वजह से पहली दो मौतें हरियाणा (Hariyana) और कर्नाटक (Karnataka) में मार्च के पहले हफ्ते में ही दर्ज की गई थीं. वहीं मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में इससे अबतक तीन लोगों को मौत हो चुकी है. वहां पांच सौ से अधिक मामले अबतक पाए गए हैं. 

मध्य प्रदेश में कहां मिला एच3एन2 का मामला

भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉक्टर प्रभाकर तिवारी ने बताया कि बुधवार को 20 से 25 साल का एक युवक एच3एन2 की जांच में संक्रमित पाया गया, हालांकि,अब उसमें इस बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं.अधिकारियों ने बताया कि यह व्यक्ति भोपाल के बैरागढ़ इलाके में स्थित अपने घर पर है. उसे इस बीमारी के लिए कभी अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया. उसने खांसी और जुकाम की शिकायत की थी. इसके बाद उसका नमूना जांच के लिए भेजा गया था.उन्होंने कहा कि वह घर पर है और ठीक है.

महाराष्ट्र में एच3एन2 से कितनी मौतें हुई हैं

वहीं मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में एच3एन2 वायरस के संक्रमण से दो लोगों की मौत हो चुकी है. महाराष्ट्र सरकार के मुताबिक 23 साल के एक पुरुष मेडिकल छात्र की पहली मौत अहमदनगर में हुई. इस वायरस से दूसरी मौत नागपुर में 72 साल के एक व्यक्ति की हुई. दोनों कोविड-19 पॉजिटिव थे और वे और भी कई बीमारियों से पीड़ित थे.पिंपरी-चिंचवड़ शहर में एच3एन2 के कारण एक तीसरी मौत भी दर्ज की गई है. वहां 73 साल एक व्यक्ति को सात मार्च को नगर निगम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. महाराष्ट्र में अब तक एच3एन2 के 350 से अधिक मामले सामने आए हैं.इन लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

देश में अबतक किन राज्यों में मिले हैं एच3एन2 के मामले

देश में अबतक राजधानी दिल्ली समेत महाराष्ट्रा , गुजरात, हरियाणा, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, पंजाब, असम में एच3एन2 के मामले सामने आए हैं. एच3एन2 के लक्षणों में शरीर में दर्द के साथ लंबे समय तक बुखार रहना,खांसी, नाक बहना और अत्यधिक मामलों में सांस फूलना या घरघराहट भी शामिल है. स्वास्थ्य अधिकारी तत्काल उपचार की सलाह देते हैं.

ये भी पढ़ें

Watch: एम्बुलेंस मांगते रहे आदिवासी महिला के परिजन, नहीं सुनी गई गुहार, खाट पर शव ले जाने को मजबूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget