एक्सप्लोरर

ग्वालियर में पंजाब के शूटर्स ने की थी हत्या, कनाडा के गैंगस्टर अर्शदीप दल्ला से जुड़ा कनेक्शन

Jaswant Singh Murder Case: ग्वालियर के डबरा में बाइक पर सवार दो शूटर्स ने फिल्मी स्टाइल में हत्याकांड को अंजाम दिया था. दोनों शूटर्स का संबंध कनाडा के गैंगस्टर अर्शदीप दल्ला से निकला है.

MP Crime News: ग्वालियर के डबरा में जसवंत सिंह गिल मर्डर केस की गुत्थी सुलझ गयी है. पंजाब पुलिस ने ग्वालियर पुलिस की टिप्स पर दो शूटर्स को खरड से गिरफ्तार किया है. जसवंत सिंह गिल की हत्या कनाडा में रह रहे गैंगस्टर अर्शदीप दल्ला के इशारे पर हुई थी. दोनों शार्प शूटर्स अर्शदीप दल्ला के लिए काम करते थे.

ग्वालियर और फरीदकोट पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में दोनों शार्ट शूटर्स धर दबोचे गये. आरोपियों के पास से अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किये गये हैं.

ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि 7 नवंबर को डबरा में आजीवन कारावास की सजा पाये एक अपराधी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. मृतक के परिजनों ने दो लोगों पर संदेह जताया था. शुरुआती जांच के दौरान पता चला कि 2016 में कत्ल की वारदात सामने आयी थी. 2018 में अदालत ने जसवंत सिंह गिल को आजीवन कारावास की सजा सुनायी. पुलिस ने बताया कि जसवंत सिंह गिल 15 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था.

कनाडा से जुड़ा डबरा हत्याकांड का कनेक्शन

आशंका जताई गयी कि जसवंत सिंह की हत्या बदले की कार्रवाई थी. पुलिस के मुताबिक जांच से साफ हो गया कि हत्या बाहर से आये शूटरों ने की है. क्राइम ब्रांच की टीम होटल, लॉज, गेस्ट हाउस, सीसीटीवी कैमरों की तफ्तीश करने लगी. होटल की जांच से पता चला कि दोनों आये थे. वीडियो फुटेज पंजाब पुलिस को उपलब्ध कराए गये. दोनों आरोपी फरीदकोट में हुई हत्या के वांछित थे. एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि जांच टीम को बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पंजाब भेजा गया.

गैंगस्टर अर्शदीप दल्ला के दो शूटर्स गिरफ्तार

एसओजी  और पीजीटूएफ के संयुक्त ऑपरेशन में दोनों शूटर्स गिरफ्तार कर लिये गये. आरोपियों की पहचान अनमोल प्रीत सिंह और नवजोत प्रीत सिंह के रूप में हुई है. गिरफ्तारी के बाद ग्वालियर पुलिस पंजाब से आरोपियों को लाने की तैयारी कर रही है. पंजाब पुलिस के सूत्रों का कहना है कि सिख कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह हरी की पिछले साल फरीदकोट में चार गैंगस्टरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

जांच से पता चला कि गिरफ्तार दोनों शूटर्स अनमोल प्रीत सिंह और नवजोत सिंह ने कनाडा की गैंग के कहने पर दोनों हत्याओं को अंजाम दिया था. जनवरी 2023 में गृह मंत्रालय ने अर्शदीप दल्ला को आतंकवादी की सूची में डाला था. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में टारगेट किलिंग के कई मामलों का खुलासा हो सकता है. 

ये भी पढ़ें-

बाल विवाह रोकने के लिए एमपी महिला बाल विकास विभाग उठाएगी कड़े कदम, समितियों का गठन शुरू

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget