एक्सप्लोरर

Gwalior: नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर शिक्षिका को ब्लैकमेल करने की कोशिश, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

महिला का आरोप है कि पंजाब सिंह अपने आप को आरटीआई कार्यकर्ता बताता था और उसे नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर लंबे अरसे से ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था.

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. आए दिन कई घटनाओं की सूचना प्रदेश के तमाम थानों में आती है. इसी बीच ग्वालियर (Gwalior) में सरकारी स्कूल की शिक्षिका के साथ आए दिन छेड़छाड़ और उसे ब्लैक मेलिंग कर रुपये मांगने का मामला सामने आया है. आरोपी पंजाब सिंह के खिलाफ विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने शिक्षिका की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. महिला का आरोप है कि पंजाब सिंह अपने आप को आरटीआई कार्यकर्ता बताता था और उसे नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर लंबे अरसे से ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था.

साथ चलने को मजबूर कर रहा था
पंजाब सिंह इस महिला को काफी दिनों से परेशान कर उसे अपने साथ चलने के लिए मजबूर कर रहा था. महिला ने पंजाब सिंह की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दिया है. उसका कहना है कि पंजाब सिंह से वह मानसिक रूप से इतना परेशान हो गई थी कि उसके मन में आत्महत्या करने तक का विचार आने लगा था. बाद में किसी तरह महिला ने पति को पूरी घटना से अवगत कराया. इसके बाद दोनों ने विश्वविद्यालय थाने पहुंच मुकदमा दर्ज कराया.

MP News: सिंगरौली में पति ही निकला पत्नी का कातिल, साली के इश्क में दीवाने शख्स ने की वारदात

रेप की कोशिश किया था
महिला शिक्षक सुरैया पुरा के सरकारी स्कूल में नौकरी करती है. वहां रहने वाला पंजाब सिंह महिला और बेटे को मारने की धमकी देता था. महिला को दवाब में लेकर उससे मनचाहा काम कराना चाहता था. सीएम हेल्पलाइन में भी महिला के खिलाफ पंजाब सिंह ने झूठी शिकायत दर्ज कराई थी. उसे शिक्षा विभाग में बदनाम करने की कोशिश की थी. पिछले दिनों ही उसने महिला को विश्वविद्यालय परिसर में बुलाया और उसके साथ रेप करने की कोशिश की.

मुरैना पुलिस करेगी जांच
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मृगाखि डेका का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामला मुरैना जिले से जुड़ा हुआ है इसलिए इस मामले में शून्य पर कार्रवाई करके आगे की जांच के लिए केस डायरी मुरैना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है.

MP: सिंगरौली में शराब दुकान सेल्समैन ने बुजुर्ग की चप्पलों से की जमकर पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget