एक्सप्लोरर

Gwalior News: कद छोटा होने से नहीं मिल रही थी नौकरी, कांग्रेस विधायक की पहल के बाद मिले कई ऑफर

Gwalior: ग्वालियर में छोटे कद के कारण एक शख्स को नौकरी नहीं मिल रही थी. कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने इस मामले में एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था. इसके बाद उसे नौकरी देने वालों की लाइन लग गई.

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से आई यह खबर दिल को तसल्ली और बेहद सुकून देने वाली है. ग्वालियर का एक बेरोजगार युवक दक्षिण क्षेत्र से कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक के पास आधार कार्ड बनने में आ रही परेशानी को लेकर पहुंचा था. युवक की उम्र तो 28 वर्ष थी लेकिन कद-काठी बच्चे जैसी थी. विधायक को युवक ने अपना नाम अंकेश कोष्ठी निवासी तारागंज बताया. युवक ने बताया कि उसकी मां बीड़ी कारखाने में नौकरी करती है. वह एचआर फायनेंस से एमबीए है लेकिन उसका कद छोटा होने की वजह से कोई उसे नौकरी नहीं देता.

इस पर विधायक ने अंकेश के साथ अपना वीडियो बनाकर वायरल करते हुए कहा कि अंकेश ने अपनी आर्थिक और परिवारिक स्थिति ठीक न होने के बाद भी पढ़ाई में अपनी प्रतिभा दिखाई है. इसके बाद भी उसे कद के कारण नौकरी नहीं मिल रही है.

विधायक प्रवीण पाठक की अपील

विधायक ने कहा कि इस प्रतिभाशाली युवक को नौकरी देकर मदद करने वाले लोग आगे आ सकते हैं. इसके बाद शाम तक अंकेश को नौकरी देने के इच्छुक लगभग 40 कंपनी, व्यापारी और एजेंसियों ने संपर्क किया है. अब अंकेश को तय करना है कि उसे कहां नौकरी करनी है. हालांकि आज प्रवीण पाठक अंकेश को इंटरव्यू दिलाने भी ले गए थे.

मध्य प्रदेश में 'मुसलमानों पर बढ़े जुल्म' से परेशान काजी और मुफ्ती, मस्जिदों के बाहर CCTV लगाने की अपील की

कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने किया ट्वीट

कांग्रेस के विधायक प्रवीण पाठक ने इस मामले में दो ट्वीट कर जानकारी दी है. पहले ट्वीट में उन्होनें ग्वालियर दक्षिण का धन्यवाद जताया है. उन्होंने लिखा कि, "सारी परिस्थिति प्रतिकूल होने के बाद भी अंकेश ने हिम्मत नहीं हारी. MBA किया और अब फिर दूसरी पारी के लिए तैयार है. उम्मीद है आज शाम तक अंकेश को नौकरी भी मिल जाएगी. कई लोगों के अब तक अंकेश के लिए फोन आ चुके हैं. अब उसे चयन करना है की उसे नौकरी कहां करनी है." प्रवीण पाठक ने दूसरे ट्वीट में ईश्वर को धन्यवाद कहा है. उन्होंने लिखा कि, "मुझे इस नेक कार्य के लिए माध्यम बनाया. 28 वर्ष का यह युवा अंकेश उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जिन्हें ईश्वर से बहुत शिकायत हैं."

Indore News: बदमाशों और पुलिस के बीच जमकर हुई मुठभेड़, दोनों और से चली गोलियां, इलाके में फैली सनसनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget