एक्सप्लोरर

MP Politics: ग्वालियर प्रशासन ने नहीं दी अरविंद केजरीवाल के कार्यक्रम की इजाजत, AAP ने लगाया यह आरोप

Bhopal News: ग्वालियर जिला प्रशासन ने अरविंद केजरीवाल के कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी है. इसका कारण यह बताया जा रहा है कि एक दिन पहले 24 को उसी मैदान पर सीएम शिवराज सिंह चौहान का का कार्यक्रम है.

MP Assembly Election 2023: केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के गढ़ में 25 जून को होने जा रही आम आदमी पार्टी (AAM AADMI PARTY) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvid Kejariwal) की सभा स्थगित हो गई है.बताया जा रहा है कि प्रशासन ने आम आदमी पार्टी को आयोजन की अनुमति नहीं दी है.सभा स्थगित होने के पीछे एक दिन पहले 24 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan)का आयोजन बताया जा रहा है. चर्चा है कि अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक जुलाई को ग्वालियर आएंगे.

बता दें कि चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में चुनावी साल में आम आदमी पार्टी ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है.राजधानी भोपाल में आयोजित हुए आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम के बाद अब ग्वालियर में आप का कार्यक्रम रखा गया है. इस आयोजन में अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे, लेकिन बताया जा रहा है कि प्रशासन ने 25 तारीख की अनुमति नहीं दी है. अनुमति नहीं मिलने की वजह से आम आदमी पार्टी में आक्रोश है. आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि प्रशासन बीजेपी सरकार के दबाव में काम कर रहा है.

मेला ग्राउंड पर होनी थी सभा
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर के मेला ग्राउंड में 25 जून को आम आदमी पार्टी की सभा प्रस्तावित थी. इस सभा में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित अन्य नेताओं को शामिल होना था. आम आदमी पार्टी के इस आयोजन में एक लाख कार्यकर्ताओं के आने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन प्रशासन ने 25 जून को आयोजित सभा की अनुमति नहीं दी है. बताया जा रहा है कि 24 जून को ग्वालियर के मेला ग्राउंड पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा का आयोजन है, इसी कारण प्रशासन ने 25 जून को आम आदमी पार्टी को सभा की अनुमति नहीं दी है.

क्यों नाराज हैं आप के कार्यकर्ता

ग्वालियर के मेला ग्राउंड पर आम आदमी पार्टी को सभा की अनुमति नहीं मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है. आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता रुचि गुप्ता के अनुसार भारतीय जनता पार्टी जानबूझकर आप की सभा में रोड़ा बन रही है. 25 जून की सभा कैंसिल हो गई है, हम अगली तारीख को सभा का आयोजन करके ही रहेंगे.इधर बताया जा रहा है कि अब एक जुलाई को आम आदमी पार्टी की सभा का आयोजन होगा. सोशल मीडिया के माध्यम से आप कार्यकर्ताओं को एक जुलाई की जानकारी दी जा रही है.

ये भी पढ़ें

MP Election 2023: मुफ्त की रेवड़ियों से ताज पहनने की तैयारी में CM शिवराज, कांग्रेस भी 5 गारंटियों के सहारे लगा रही पूरा जोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर

वीडियोज

Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget