एक्सप्लोरर

Aircraft Crash: मध्य प्रदेश के गुना में एयरक्राफ्ट क्रैश, गिरते ही हुए दो टुकड़े, 1 पायलट जख्मी

Guna Plane Crash: मध्य प्रदेश के गुना में एक विमान रविवार दोपहर को हादसे का शिकार हो गया. यह विमान एक पायलट ट्रेनिंग अकादमी का था जिसे कर्नाटक से लाया गया था.

Guna Aircraft Crash: मध्य प्रदेश के गुना में एयरक्राफ्ट क्रैश (Aircraft Crash) होने की जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि संभवतः इंजन फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है. जिस वक्त एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ उसमें दो पायलट सवार थे. उड़ान के 40 मिनट बाद ही एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. 

यह एयरक्राफ्ट गुना के एयरस्ट्रिप एरिया में गिरा है. य़ह शिव अकादमी का एयरक्राफ्ट था जिसे दो पायलट टेस्ट फ्लाइट के लिए लेकर उड़े थे. घटना में दोनों पायलट घायल हो गए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया. मौके पर कैंट पुलिस समेत शिव अकादमी के अधिकारी मौजूद हैं. 

गिरते ही विमान के हो गए दो टुकड़े
मध्य प्रदेश पुलिस ने बताया कि गुना जिले में एक प्राइवेट एविएशन कंपनी का दो सीटर विमान क्रैश हो गया है जिसमें पायलट घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि इस विमान ने दोपहर करीब एक बजे उड़ान भरी थी और उड़ान के 40 मिनट बाद ही एयरस्ट्रिप एरिया में क्रैश हो गई. दुर्घटनास्थल की तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें सफेद और नीलें रंग का विमान नजर आ रहा है जो कि गिरते ही दो टुकड़ों में टूट गया. 

टेस्टिंग के लिए गुना लाया गया था विमान
घायल हुए एक पायलट की पहचान कैप्टन वीसी ठाकुर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि ये पायलट शनिवार को ही कर्नाटक के बेलगावी से गुना आए थे. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.  ऐसी जानकारी भी सामने आ रही है कि यह कर्नाटक के एक इंस्टिट्यूट का विमान था. जिसे टेस्टिंग और मेंटेनेंस के काम के लिए गुना के शिव एकेडमी लाया गया था. दोनों पायलट हैदराबाद के रहने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें- Ujjain Crime: उज्जैन के रिटायर्ड बैंक अधिकारी को साइबर ठगों ने किया डिजिटल अरेस्ट, खाते से उड़ाए 51 लाख रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget