एक्सप्लोरर

भोपाल पहुंचने पर अमित शाह का भव्य स्वागत, पुलिस के आधुनिकीकरण पर गृहमंत्री ने कही यह बात

MP News: भोपाल पहुंचने पर अमित शाह का सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री भूपेंद्र सिंह, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने स्वागत किया.

भोपाल. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को एक दिन के दौरे पर  भोपाल पहुंचे. स्टेट हैंगर पर अमित शाह का भव्य स्वागत किया गया. कश्मीरी पंडितों ने भी शाह का स्वागत किया. शाह के स्वागत के लिए खास स्टेज बनाया गया था. स्वागत के बाद गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सीएपीटी (सेंट्रल एकेडमी फॉर पुलिस ट्रेनिंग) सेंटर के लिए रवाना हो गए. शाह राजधानी में होने वाले तीन बड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे. 

स्वागत करने के लिए कौन-कौन मौजूद थे 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया, प्रदेश के कई मंत्री मौजूद थे. इनके अलावा डीजीपी सुधीर सक्सेना, कलेक्टर अविनाश लवानिया समेत 10 अधिकारी भी वहां मौजूद रहे.
भोपाल पहुंचने पर अमित शाह का भव्य स्वागत, पुलिस के आधुनिकीकरण पर गृहमंत्री ने कही यह बात

भोपाल के कश्मीरी पंडितों ने भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत किया. कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद कश्मीरी पंडितों में खुशी की लहर है. कश्मीरी पंडितों ने स्वागत के लिए खास स्टेज बनाया था. वहां शाह के पहुंचते ही उनका जोरशोर से स्वागत किया गया.
भोपाल पहुंचने पर अमित शाह का भव्य स्वागत, पुलिस के आधुनिकीकरण पर गृहमंत्री ने कही यह बात

अमित शाह ने पुलिस के आधुनिकीकरण पर क्या कहा

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह भोपाल के CAPT में 48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया. उन्होंने पुलिस अफसरों को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिस टेक्नोलॉजी मिशन की घोषणा की है. इसके लिए कच्चा खाका बना लिया गया है. इसके माध्यम से ढेर सारी चीजें, एक समान रूप से पूरे देश की पुलिस को मिलेंगी. इस प्रकार की व्यवस्था हम टेक्नोलॉजी मिशन के माध्यम से करना चाहते हैं. इससे देश का बहुत बड़ा फायदा होगा. उन्होंने कहा कि आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करना है तो पुलिस को मॉर्डनाइज करना पड़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget