एक्सप्लोरर

एमपी में राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट फाइनल, एक उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, किसे मिली जीत?

George Kurian News: मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. यह सीट केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सांसद बन जाने के बाद खाली हुई थी.

MP Rajya Sabha Election 2024: केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सांसद बन जाने के बाद रिक्त हुई राज्यसभा सीट पर हो रहे चुनाव में मंगलवार को जॉर्ज कुरियन निर्विरोध चुने जाएंगे. दरअसल, बीजेपी प्रत्याशी जॉर्ज कुरियन के अलावा दो नामांकन और भरे गए थे, जिनमें एक फार्म निरस्त हो गया है, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया है. आज नाम वापसी का अंतिम दिन है. इसलिए जॉर्ज कुरियन की जीत तय है.

केन्द्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन के निर्वाचित होने की घोषणा आज नाम वापसी की समय सीमा पूरी होने के बाद कर दी जाएगी. रिक्त सीट पर जॉर्ज कुरियन के अलावा बीजेपी नेता कुलदीप बेलावत और कांतदेव सिंह ने निर्दलीय नामांकन फार्म जमा किया था. जांच में कुलदीप बेलावत का नामांकन पत्र निरस्त हो गया और कांतदेव सिंह ने नाम वापस ले लिया है. ऐसे में आज नाम वापसी की समय सीमा के बाद जॉर्ज कुरियन को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा. 

तीन सितंबर को होना था मतदान

बता दें राज्यसभा की इस सीट के लिए 3 सितंबर को मतदान होना था. लेकिन अब चुनावी मैदान में एक मात्र प्रत्याशी जॉर्ज कुरियन ही बचे हैं. राज्य सभा की सीट पर उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने जो कार्यक्रम घोषित किया था, उसके मुताबिक राज्यसभा उप निर्वाचन को लेकर अधिसूचना 7 अगस्त को जारी कर दी गई थी. नामांकन जमा करने की प्रक्रिया 14 अगस्त से जारी थी, जो 21 अगस्त तक चली. 22 अगस्त को नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा की गई. तीन सितंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होना था. इसी दिन मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाना थी. लेकिन मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार ही नहीं उतारा.

इसके अतिरिक्त प्रत्याशी मैदान में उतरे थे, जिनमें से एक का फार्म रिजेक्ट हो गया, जबकि दूसरे ने नामांकन वापस ले लिया, ऐसे में अब जार्ज कुरियन अकेले ही मैदान में बचे हैं. बता दें केन्द्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन मध्य प्रदेश के पहले ईसाई सांसद होंगे. 

इसे भी पढ़ें: मटकी फोड़ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, बोले- हर साल भव्य तरीके से मनेगा जनमाष्टमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget