एक्सप्लोरर

MP Election: नेताओं के पार्टी छोड़ने का BJP पर पड़ेगा असर? नेता ने दिलाई यूपी विधानसभा चुनाव की याद, किया बड़ा दावा

MP Politics: बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस में इतनी गुटबाजी है कि जन आक्रोश रैली में मारपीट हो गई. पार्टी में आंतरिक विरोध को लेकर उन्होंने कहा कि सबको साथ लेकर चला जायेगा.

MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश में पिछले दिनों बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया. इसे लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने उत्तर प्रदेश का उदाहरण दिया है. उन्होंने कहा है कि यूपी चुनाव के पहले भी कई लोग मौसम बदलने की आहट सुनने की बात कहते हुए बीजेपी छोड़कर चले गए थे, मगर चुनावी परिणाम आने के बाद सभी नेताओं को पछतावा हुआ. ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश में भी दोहराया जाएगा. 

गौरतलब है कि 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल आगमन को लेकर देश भर के बड़े नेताओं को अलग-अलग जिले की जिम्मेदारी दी गई है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया इसी कार्यक्रम के तहत उज्जैन पहुंचे. उन्होंने धार्मिक नगरी उज्जैन में मीडिया से बात की. जब राष्ट्रीय प्रवक्ता से पूछा गया कि पिछले कुछ दिनों में 40 से ज्यादा बीजेपी के नेता कांग्रेस में क्यों शामिल हो गए? तो उन्होंने रोचक जवाब दिया. गौरव भाटिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी कुछ लोगों को ऐसी उम्मीद थी कि बीजेपी की सरकार चली जाएगी, इसीलिए चुनाव के पहले बीजेपी छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल हो गए. जब परिणाम सामने आए तो एक बार फिर योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बन गए. मध्य प्रदेश में भी इतिहास दोहराया जाएगा. यहां भी गुजरात की तर्ज पर रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से बीजेपी की सरकार बनेगी. 

सिंधिया के सीएम पद के दावेदार होने के लेकर चुप्पी
बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया से जब पूछा गया कि मुख्यमंत्री पद की दौड़ में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य भी शामिल हैं क्या? तो उन्होंने इस पूरे सवाल पर चुप्पी साध ली. उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में जो योजनाएं चलाई है उसका जरूर पार्टी को लाभ मिलेगा. उन्होंने यह भी कहा कि जब शिवराज सिंह चौहान से सीएम पद को लेकर प्रश्न पूछे जाते हैं तो वे सहजभाव से यह बात कहते हैं कि वे बीजेपी के कार्यकर्ता हैं. पार्टी उन्हें जो दायित्व देगी, उस दायित्व का वह निर्वहन करेंगे. 

कांग्रेस पर लगे गुटबाजी के आरोप
बीजेपी प्रवक्ता भाटिया ने कहा कि कांग्रेस में इतनी गुटबाजी है कि जन आक्रोश रैली में मारपीट और हथियार निकालने की खबरें सामने आ रही है. जन आशीर्वाद यात्रा के विरोध को लेकर उन्होंने बड़ी ही सफाई से जवाब दिया कि जब जनता के बीच जाते हैं तो कुछ लोग अपना विरोध भी प्रकट करते हैं. बीजेपी को इस विरोध के चलते अपनी कमियां दूर करने का अवसर मिलता है.

बीजेपी प्रत्याशियों के विरोध पर भाटिया ने क्या कहा?
भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में 39 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. इनमें से कई सीटों पर विरोध हो रहा है. इस विरोध को लेकर राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि पार्टी में कई लोग चुनाव की तैयारी करते हैं. इसके लिए वे कड़ी मेहनत भी करते हैं, जब उन्हें टिकट नहीं मिलता तो निश्चित रूप से उनका गुस्सा कुछ समय के लिए देखा जाता है. उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रबंध बहुत बड़ा है और सभी को साथ लेकर चला जाएगा. 

'बीजेपी से कार्यकर्ताओं और नेताओं का मोह भंग'
कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से अब जमीनी कार्यकर्ताओं और नेताओं का मोह भंग हो गया है. पार्टी में अब चंद लोगों की मनमर्जी चल रही है, इसलिए बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आने वाले नेताओं की बयार रुकने वाली नहीं है. बीजेपी के नेता भले ही लाख बहाने बना लें लेकिन उन्हें जमीनी हकीकत का पता चल चुका है.

ये भी पढ़ें: MP Politics: चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, सिंधिया समर्थक एक और नेता की कांग्रेस में वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget