एक्सप्लोरर

RSS को लेकर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, बोले- 'मुझे संघ से कोई आपत्ति नहीं है बशर्ते...'

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने RSS को लेकर ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने संघ से कई सवाल किए हैं और कहा है कि अगर सभी सवालों के सकारात्मक जवाब मिल जाए तो उन्हें संघ से कोई आपत्ति नहीं है.

Digvijay Singh On RSS: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर फिर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुझे संघ से कोई आपत्ति नहीं है बशर्ते वे उनके कुछ सवालों का जवाब दे दे. दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके संघ से सवालों का जवाब मांगा है. बता दें कि 2025 में शताब्दी वर्ष मनाने जा रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की हरियाणा के पानीपत में तीन दिन की बैठक चल रही है.

आरएसएस के बड़े नेताओं ने बैठक के पहले संकेत दिया था कि इसमें संघ में महिलाओं की एंट्री से जुड़ा फैसला लिया जा सकता है. दुर्गा वाहिनी से इतर सीधे संघ की शाखाओं में महिलाओं को प्रवेश देने पर बैठक में चर्चा होगी. इन्हीं चर्चाओं के बीच कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने संघ के विरोध की अपनी चिर-परिचित शैली में सवालों की झड़ी लगाई है.

ट्वीट कर बोला संघ पर हमला

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से पूछा है कि, "क्या संघ बदल रहा है? क्या संघ महिलाओं और गैर हिंदुओं को संघ में प्रवेश देगा? क्या संघ का पंजीयन होगा? क्या संघ का बैंक अकाउंट होगा? क्या संघ में सरसंघचालक के पद पर महिला/गैर हिंदू का चयन/मनोनयन हो सकेगा? क्या संघ “हिंदू राष्ट्र” की मांग पर कायम रहेगा? क्या संघ को भारतीय संविधान पर भरोसा है? यदि वे इन प्रश्नों का सकारात्मक उत्तर दें तो मुझे संघ से कोई आपत्ति नहीं होगी."

दिग्विजय सिंह के निशाने पर शिवराज-सिंधिया

बता दें कि दिग्विजय सिंह इन दिनों मध्यप्रदेश की राजनीति में फिर से सक्रिय हो गए है. उन्हें पार्टी आलाकमान से जमीनी स्तर पर पार्टी की मजबूती और नाराज कार्यकर्ताओं को साधने के जिम्मा मिला है. इसके साथ ही वे मुखर होकर शिवराज सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं. उनके निशाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ कमलनाथ की सरकार गिराने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हैं, जिनके खिलाफ वे खुलकर टिप्पणी कर रहे हैं.

हालांकि बीजेपी की ओर से भी अब दिग्विजय सिंह पर जवाबी हमले होने लगे हैं. गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने यह कहकर दिग्विजय पर निशाना साधा है कि वे जहां भी जाते हैं, कांग्रेस के वोट कट जाते हैं. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बयानबाजी की तोप  दिग्विजय वर्सेज बीजेपी हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: MP Siyasi Scan: महापौर बनने के बाद क्यों नहीं बन पाए विधायक या सांसद? जानिए राजनीति की रोचक दास्तान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget