एक्सप्लोरर

Ujjain News: खाद्य विभाग ने रेलवे स्टेशन पर जब्त किया 1500 किलो मावा, मिलावटी होने की आशंका

उज्जैन शहर के नागदा में खाद्य विभाग ने 1500 किलो मावा जब्त किया है. इस मावे की कीमत करीब तीन लाख रुपए बताई जा रही है.

उज्जैन: देश में चल रहे शादियों के सीजन में मावे की मांग भी बढ़ जाती है. इसी का फायदा उठाते हुए कुछ मिलावटखोर बाजार में नकली मावा बेचने का काम भी करने लगते है. हाल ही में उज्जैन शहर के नागदा में खाद्य विभाग ने 1500 किलो मावा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग साढ़े तीन लाख रुपए बताई जा रही है. वहीं अभी तक इस मावे का कोई मालिक सामने नहीं आया जिससे अंदाजा लगाया जा रहा कि मावे में मिलावट है.

पुलिस ने जब्त किया 1500 किलो मावा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उज्जैन संभाग के अधिकारियों को मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. इसी कड़ी में देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह के नेतृत्व में 10 लाख रुपए कीमत का मिलावटी डीजल जब्त किया गया. इसी के साथ उज्जैन में कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर नागदा से 1500 किलो मावा जब्त किया गया है. ये मावा रेल के जरिए इंदौर पहुंचाने की तैयारी की जा रही थी.

जांच के लिए लैब भेजा जाएगा मावा

खाद्य अधिकारी बीएस देवालिया ने बताया कि दो लोडिंग वाहनों में मावे की टोकरी रखकर नागदा रेलवे स्टेशन लाई गई थी. यहां पर वरिष्ठ अधिकारियों की सूचना के आधार पर गाड़ियों को रोक कर पूछताछ की गई तो वाहन चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. इसके बाद दोनों वाहनों को नागदा थाने पर खड़ा करवा दिया गया है. श्री देवलया ने बताया कि अभी तक मावे का कोई मालिक सामने नहीं आया है. इसी के चलते मावा नकली होने की आशंका बढ़ गई है. श्री देवलिया ने बताया कि मावे को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा. उन्होंने ये भी बताया कि ये मावा उन्हेल के आसपास से तैयार होकर नागदा आया था. अधिकारियों ने बताया कि मावे की खरीदी बिक्री संबंधी कोई दस्तावेज भी वाहन चालक के पास नहीं पाए गए थे.

ये भी पढ़ें-

Bettiah Road Accident: बिहार के बेतिया में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में 4 लोगों की हुई मौत

UP Election 2022: अखिलेश यादव के परिवार न होने वाले बयान पर CM योगी आदित्यनाथ का पलटवार, जानें- क्या कहा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
Embed widget