एक्सप्लोरर

Jabalapur News: तीन महीने मुफ्त मिलेगी जबलपुर की पहली डिजिटल लाइब्रेरी की सदस्यता, जानें कैसे उठा सकते हैं फायदा

MP News : प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे पीएससी, बैंक, रेलवे सहित संविदा वर्ग से जुड़ी परीक्षाओं के कंटेंट, करंट अफेयर्स की पुस्तकें तथा टेस्ट पेपर भी इस डिजिटल लायब्रेरी में उपलब्ध कराई गई हैं.

जबलपुर: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को तीन माह के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा मुफ्त में प्रदान की जाएगी. जबलपुर स्मार्ट सिटी द्वारा गांधी भवन (टाउन हॉल) से संचालित लाइब्रेरी में शहर की पहली डिजिटल लाइब्रेरी तैयार की गई है. लाइब्रेरी के ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में अभी तक 15 हजार से ज्यादा किताबें अपलोड की जा चुकी हैं. पहले तीन माह किसी भी विद्यार्थी से कोई फीस नहीं ली जाएगी. 

क्या क्या सुविधाएं हैं लाइब्रेरी में

साफ्टवेयर में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर समेत हर तरह की किताबें और जानकारी अपलोड की गई है. कंप्यूटर और टेबलेट की मदद से छात्र और पढ़ाई के शौकीन डिजिटल तरीके से पढ़ाई कर सकेंगे. लाइब्रेरी में पीएससी, रेलवे, बैंक जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उच्च गुणवत्ता का स्टडी मटेरियल अपलोड किया गया है.

गांधी भवन लाइब्रेरी में करीब 100 कंप्यूटर स्क्रीन भी लगाए गए हैं. छात्र-छात्रायें सदस्यता लेकर न केवल लाइब्रेरी में बैठकर पुस्तकें पढ़ सकते हैं बल्कि अपने घर पर भी लॉगिन पासवर्ड की मदद से पुस्तकें डिजिटल फॉर्म में पढ़ सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी टेस्ट सीरीज सहित मॉक टेस्ट भी यहां दे सकते हैं. लाइब्रेरी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मॉड में सभी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए सुविधायें दे रही है. लायब्रेरी में कक्षा एक से बारहवीं तक के स्कूली विद्यार्थियों लिए सभी विषयों का कंटेंट (एमपी बोर्ड एवं सीबीएससी) उपलब्ध हैं. कॉलेज परीक्षाओं के टेस्ट पेपर और किताबें भी उपलब्ध हैं.

ऐसे ले सकते हैं लाइब्रेरी की सदस्यता

प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे पीएससी, बैंक, रेलवे सहित संविदा वर्ग से जुड़ी परीक्षाओं के कंटेंट, करंट अफेयर्स की पुस्तकें तथा टेस्ट पेपर भी इस लायब्रेरी में उपलब्ध कराई गई हैं. इसके अलावा नई भाषा सीखने के लिए लैंग्वेज लैब भी इस लायब्रेरी में बनाई गई है. इसमें डिजिटल तरीके से इंग्लिश, जर्मन, फ्रेंच जैसी अन्य भाषा सीखी जा सकती हैं.

डिजिटल लाइब्रेरी के लिए सदस्यों को यूजर आईडी और पासवर्ड दिया जाता हैं. गांधी डिजिटल लाइब्रेरी की सदस्यता लेने के लिए https://www.jscljabalpur.org/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है. रजिस्ट्रेशन कराने पर ईमेल के माध्यम से लॉगिन आईडीई तथा पासवर्ड भेजा जाएगा.

यह भी पढ़ें

Indore News: मंत्री तुलसीराम सिलावट की फिसली जुबान, ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया प्रदेश का CM, कांग्रेस ने कसा तंज

MP Government Job: गांधी मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती, आवेदन के बचे हैं इतने दिन, जल्द करें अप्लाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget