एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh: अध्यक्ष बने जुम्मा-जुम्मा नहीं हुए चार दिन और विवादों में घिरने लगे जीतू पटवारी, जश्न मना रहे समर्थक भिड़े जनता से, FIR दर्ज

Jitu Patwari: इस मामले में दोनों ही पक्षों की तरफ से शिकायत दर्ज करवाई गई है और पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तरफ से शिकायत दर्ज करते हुए करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है.

Jitu Patwari Congress President: जीतू पटवारी को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बने अभी जुम्मा-जुम्मा चार दिन नहीं हुए हैं कि उनके नाम से विवाद जुड़ने लग गए हैं. ये मामला है इंदौरा का, जहां जीतू पटवारी के मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में जश्न मनाया जा रहा था और इसी दौरान रंग में भंग पड़ गया. दरअसल कांग्रेसी जब एक क्षेत्र से गुजरते हुए जश्न मना रहे थे तो वहीं स्थानीय लोगों ने आतिशबाजी करने का विरोध किया और इसी बात पर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया.

इस दौरान हुई मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है और इस मामले में दोनों ही पक्षों की तरफ से शिकायत दर्ज करवाई गई है. इधर पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तरफ से शिकायत दर्ज करते हुए करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है, जिसमें छेड़छाड़ मारपीट और अन्य धाराओं का उपयोग किया गया है. वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भी एक FIR दर्ज करवाई गई है, आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

बीते दिनों इंदौर में जमकर बवाल हुआ. दो पक्षों में खूब मारपीट हुई. पत्थरबाजी भी की गई. यह सब हुआ जीतू पटवारी के पीसीसी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद. जैसे ही जीतू पटवारी के पीसीसी अध्यक्ष बनाने की घोषणा हुई उनके समर्थकों ने पटाखे जलाने शुरू कर दिए. इसका वहां के लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है.

16 तारीख की रात में करीबन 11:30 बजे दो गुटों के बीच में पटाखे चलाने को लेकर एक विवाद शुरू हुआ था, जिसमें लोगों की संख्या बढ़ती गई और मारपीट घर में घुसना और छेड़छाड़ करना जैसे कई सबूत पुलिस को मिले थे. इसी के चलते 17 तारीख को राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सुसंगत धारा में पीड़ित की तरफ से FIR दर्ज हुई है, जिसमें जीवन नामक शिकायतकर्ता के द्वारा शिकायत की गई है. मामले में 8 से 9 आरोपी हैं. इनमें कालू टाइटल, भूरा, दिलीप, इत्यादि अन्य हैं और दूसरी तरफ दूसरे पक्ष ने भी एक शिकायत दर्ज कराई है. बता दें कि राजेंद्र नगर में विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस ने नेतृत्व परिवर्तन कर दिया है. कमलनाथ की जगह जीतू पटवारी को पीसीसी का अध्यक्ष बना दिया गया है.

क्या अटल के अंदाज में चलेगी मध्य प्रदेश की नई कांग्रेस? जीतू पटवारी को क्यों याद आए बीजेपी के दिग्गज नेता

 

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget