एक्सप्लोरर

MP News: सीहोर में मिर्च की खेती से हो रही है किसानों अच्छी आमदनी, जानिए कैसे

Sehore News: कृषि में नवाचारों का प्रयोग करके की जा रही खेतीबाड़ी किसानों की तकदीर बदल रही है. सीहोर जिले के जमोनिया के किसान खेती में नई नई तकनीकों का प्रयोग कर रहे हैं.

Sehore News: सीहोर में कुछ सालों से सोयाबीन, गेहूं व चने की फसलों का सही उत्पादन नहीं होने से और सही लागत के भी न मिलने से जिलेभर में किसान परेशान हैं. लेकिन अब कृषि में नवाचारों का प्रयोग करके की जा रही खेतीबाड़ी किसानों की तकदीर बदल रही है. नए नए नवाचारों का प्रयोग करके काफी किसान न अच्छा उत्पादन प्राप्त करके अपनी आमदनी में बढ़ोतरी कर रहे हैं बल्कि पानी की बचत करने के साथ ही खेत में अनुपयोगी खरपतवार से भी निजात पा रहे हैं. 

ऐसी ही खेती की एक तकनीक का नाम है मल्चिंग. मल्चिंग से किसान न केवल परंपरागत खेती से ज्यादा उत्पादन कर रहे हैं बल्कि कम पानी के इस्तेमाल से अच्छी खेती कर रहे हैं.

सीहोर जिले के जमोनिया के किसान खेती में नई-नई तकनीकों का प्रयोग कर रहे हैं. यहां एक किसान मल्चिंग के जरिए मिर्च की खेती करके अच्छा उत्पादन कर रहा है.आपको बता दें कि परंपरागत फसलों के मुकाबले सब्जी वाली फसलें हमेशा से ही ज्यादा मुनाफा देने वाली साबित होती आई हैं. इसके लिए कड़ी मेहनत, जोखिम उठाना और सही जानकारियाँ मिलना काफी जरूरी होता है. लेकिन काफी बार किसान नवाचार की जानकारी के अभाव में मजबूरन पुराने तरीके से ही खेती करते हैं. इसके विपरीत जो किसान हिम्मत करके नवाचारों से खेती करते हैं, उन्हें अच्छा खासा मुनाफा होता है.


क्या है मुकेश की कहानी

सीहोर जिले के जमोनिया गांव के किसान मुकेश बुचर ने कुछ ऐसी ही हिम्मत दिखाई. मुकेश बुचर ने ठान लिया कि एक बार नवाचार का प्रयोग कर खेती करेंगे. उन्होंने एक फाउंडेशन की सलाह से मिर्च की खेती करने का फैसला किया, जिसकी पैदावार सालभर की जाएगी. मुकेश ने अपने सात एकड़ खेत को मिर्च की खेती के लिए चुना. किसान मुकेश ने खेत की तैयारी की, उर्वरकों और कीटनाशकों के इंतजाम किए व सिंचाई की व्यवस्था की. ज्यादा पैदावार लेने के लिए उन्होंने ड्रिप सिस्टम से सिंचाई की और खेती के लिए मल्चिंग पद्धति का सहारा लिया. मुकेश को अभी छह महीने मिर्च की खेती किए हुआ ही है कि अभी तक दो से तीन लाख रुपए का फायदा हुआ है. मिर्च को हरदा, सीहोर, भोपाल, होशंगाबाद मंडी भेजा जा रहा है. 
मुकेश ने बताया कि सोयाबीन व गेहूँ की फसलों के सही उत्पादन नहीं होने से उसके ऊपर कर्ज बढ़ता जा रहा था, इसलिए नवाचार करके यह मिर्च की खेती की है


क्या है ड्रिप मल्चिंग का तरीका


इस सिस्टम में खेत को प्लास्टिक शीट से ढक दिया जाता है, जिससे खेत में नमी बनी रहती है और खरपतवार नहीं पनप पाते हैं. प्लास्टिक की शीट अलग अलग साइज में मिल जाती है. इन शीटों के बीच में तयशुदा दूरी पर छेद करके किसान बीज या पौधों का रोपण कर सकते हैं. मशीन के जरिए भी पौधा रोपा जा सकता है. रासायनिक खादें भी दी जा सकती है. जैविक खाद का इस्तेमाल करें तो उत्पादन में रासायनिक तत्वों की मौजूदगी नहीं रहेगी. ड्रिप सिस्टम से सिंचाई से न केवल पानी की बचत होगी बल्कि कम पानी की उपलब्धता के बावजूद ड्रिप इरीगेशन से किसान अच्छी सिंचाई कर सकते हैं. इस तकनीक से खरपतवार पर रोकथाम, पानी की बचत तथा समय और श्रम बचता है.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: बीजेपी विधायक का भड़काऊ बयान कहा, यूपी में शाहीन बाग बनाने वालों के लिए पोस्टमार्टम हाउस तैयार

UP Crime News: युवती शादी करने का बना रही थी दबाव, प्रेमी ने रेप के बाद कर दी हत्या, सुल्तानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी कीं शेयर
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget