एक्सप्लोरर

Morena News: मुरैना में विस्फोट से त्योहारी माहौल खराब, मां-बेटी समेत चार की मौत से सहमे लोग

Morena News: मुरैना में हुए इस विस्फोट में एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए.

Morena News: मध्य प्रदेश में मुरैना जिले के बानमोर कस्बे में दिवाली के उत्सव से पहले बृहस्पतिवार को उस समय दुख का माहौल हो गया, जब पटाखों के एक शक्तिशाली विस्फोट से दो मंजिला इमारत ढह गई और आसपास के कई मकानों को नुकसान पहुंचा.

इस विस्फोट में एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए. पूर्वान्ह 11 बजे हुए इस विस्फोट से बानमोर के जैतापुर रोड के आसपास अफरा तफरी मच गई. एक अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट निर्मल जैन नाम के व्यक्ति के घर में हुआ.

उन्होंने बताया कि जैन अपने मकान के भूतल पर एक दुकान चलाता है, जबकि मकान का शेष हिस्सा उसने जमील खान नाम के व्यक्ति को किराए पर दिया था. जमील अपने परिवार के साथ पहली मंजिल पर रहता था और जगह का उपयोग गोदाम के रुप में भी कर रहा था और दीपावली के त्योहार को देखते हुए जमील ने यहां पटाखों का गोदाम यहां बना रखा था.

Morena Accident: मुरैना में स्कूल बस और ट्रक में भिड़ंत, 15 से अधिक बच्चे घायल, चालक की हालत गंभीर

लोगों ने आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद कर दीं
पास ही दुकान चलाने वाले शिवशंकर ने कहा, ‘‘विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इससे इलाके के कई घरों के कांच टूट गए और जिस मकान में विस्फोट हुआ, उसके पास के दो अन्य मकानों को भी व्यापक नुकसान हुआ. धमाके के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए और सड़क पर इधर उधर भागने लगे.’’

उन्होंने कहा कि आसपास के लोगों ने आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद कर दीं और स्थानीय प्रशासन द्वारा चलाए गए राहत एवं बचाव अभियान में मदद के लिए आगे आए.

स्फोट के कारणों का अभी पता नहीं- मुरैना के एसपी 
स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में स्थिति को सामान्य होने में तीन से चार घंटे लगे. उन्होंने बताया कि छह घायलों में से दो को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर ले जाया गया, जबकि बाकी का बानमोर में इलाज चल रहा है. वहीं, मुरैना के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष बागरी ने बताया कि विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

बागरी ने कहा कि यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता कि विस्फोट बारूद के कारण हुआ या सिलेंडर फटने से हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुना में 26 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका पर शक
गुना में 26 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका पर शक
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget