एक्सप्लोरर

Morena Accident: मुरैना में स्कूल बस और ट्रक में भिड़ंत, 15 से अधिक बच्चे घायल, चालक की हालत गंभीर

Morena News: हादसा सराय छोला थाना क्षेत्र के पिपराई गांव के सामने हाईवे पर हुआ. इस हादसे में 15 से ज्यादा बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

MP News:  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना (Morena) में गुरुवार शाम एक ट्रक और एक स्कूल बस आपस में भिड़ गए. इस रोड एक्सिडेंट (Road Accident) में बस चालक सहित बस में सवार 15 से अधिक स्कूल बच्चे घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे में घायल हुए बस चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह हादसा सराय छोला थाना क्षेत्र के पिपराई गांव (Piprai Village) के सामने हाईवे पर हुआ. जानकारी के मुताबिक बस भीमराव अंबेडकर स्कूल (Bhimrao Ambedkar School) की थी, वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

अस्पताल पहुंचे घायल छात्रों के परिजन

बताया जा रहा है भीमराव अंबेडकर स्कूल की बस छात्रों को लेकर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक भीमराव अंबेडकर स्कूल की बस स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को छोड़ने जा रही थी तभी पिपरई गांव के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर होते ही बस में चीख-पुकार मच गई. एंबुलेंस बुलाकर तुरंत ही घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है. घटना की सूचना पाकर बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं.

मुरैना में एक दिन में दूसरा बड़ा हादसा

मुरैना में एक ही दिन में यह दूसरा बड़ा हादसा है. इससे पहले गुरुवार सुबह बानमौर कस्बे की एक अवैध फैक्ट्री में धमाका हो गया था,जिससे चार लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. यह घटना सुबह करीब 11 बजे हुई. इस धमाके की गूंज इतनी जोरदार थी कि जिस मकान में वह गोदाम बना था वह पूरी तरह ढह गया. बिल्डिंग के मलबे में कई लोग दब गए थे, जिसमें बाद में रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया. यह हादसा बानमोर नगर में जैतपुर रोड पर बने गोदाम में हुआ था.

यह भी पढ़ें:

MP: दीपावली से पहले मिलेगा इस महीने का वेतन, CM शिवराज ने जारी किया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
भोपाल में स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों रुपये पानी में बहे
भोपाल में स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों रुपये पानी में बहे

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget