एक्सप्लोरर

Employment Fair In Indore: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 30 मार्च को आयोजित होगा रोजगार मेला, जानिए कितने पदों पर होगी भर्ती

Employment Fair In Indore: इंदौर में 30 मार्च को सुबह 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक ग्रामीण हाट बाजार में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें करीब 750 पदों पर भर्ती की जाएगी.

Employment Fair In Indore: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर इंदौर‍ जिले (Indore) में बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता एवं क्षमता के अनुरूप निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में आकर्षक वेतन पर रोजगार दिलाए जाने के लिये रोजगार मेले (Employment Fair) आयोजित करने का सिलसिला लगातार जारी है. उसी कड़ी में कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में जिला स्तरीय रोजगार मेला आगामी बुधवार, 30 मार्च 2022 को आयोजित किया जा रहा है. ये रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय इंदौर एवं यशस्वी अकादमी फॉर टेलेन्ट मैनेजमेन्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है. मेला का आयोजन 30 मार्च को सुबह 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक इंदौर‍ के ढक्कन वाला कुआं के पास ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित किया जाएगा.

मेले में कितने पदों पर होगी भर्ती ?

वहीं रोजगार मेले को लेकर उप संचालक जिला रोजगार कार्यालय पी.एस. मण्डलोई के अनुसार इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां जैसे - धनदीप इंडिया लिमिटेड, एसजीएस सिक्योरिटी, ई-सवारी, शिवशक्ति डिजाइन, लॉ-मार्शल, पीएनपी कंप्यूटर, जस्ट डायल, डोमिनोज, पेटीएम, रिलायंस जिओ, वन पाइंट वन, यशस्वी ग्रुप आदि के प्रतिनिधि शामिल होंगे. कंपनियों के प्रतिनिधि साक्षात्कार लेकर विभिन्न पदों पर योग्यता अनुसार युवाओं को नौकरी के लिये चयन करेंगे. चयन किए गए युवाओं को आकर्षक वेतन भी मिलेगा. जिन पदों पर चयन किया जायेगा उनमें टेक्नीशियन, शाखा प्रबंधक, टेलीकॉलर, साफ्टवेयर डेवलपर, ग्राफिक डिजाईनर, टीम लीडर, सुरक्षा गार्ड एवं सेल्स मेन आदि शामिल है.  रोजगार मेले में लगभग 750 पदों पर भर्ती की जानी है.

Jabalpur News: रसूखदार परिवार की महिलाओं ने किटी पार्टी के खेल में फंसकर गवाएं करोड़ों रुपए, जानें क्या है पूरा मामला

आवेदकों को दिखाने होंगे ये डॉक्यूमेंट

इस रोज़गार मेले में 18 से 40 वर्ष के आवेदक जो की 05 वीं से लेकर स्नातकोत्तर किसी भी विषय में उत्तीर्ण आवेदक तथा एम.बी.ए., आई.टी.आई., डिप्लोमा आदि योग्यता के आवेदक भी रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं. रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले आवेदकों को अपनी समस्त शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्रों के साथ बायोडाटा एवं अन्य प्रमाण-पत्र जैसे आधार कार्ड आदि की फोटो प्रतियां भी आवश्यक रूप से साथ लाना होगी.

Jabalpur News: PM आवास योजना के 14 हजार हितग्राहियों का पक्के घर का सपना होगा साकार, पीएम मोदी आज कराएंगे गृह प्रवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget