एक्सप्लोरर

MP Election 2023: गोविंद सिंह राजपूत मामले पर सांसद विवेक तंखा का हमला, कहा- 'चुनाव आयोग बीजेपी प्रत्याशी को दे ये चेतावनी'

MP Elections 2023 News: चुनाव आयोग द्वारा मंत्री गोविंद राजपूत पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज करना स्वागत योग्य है. निष्पक्ष चुनाव के लिए राजपूत को निषेध करने की चेतावनी देनी चाहिये.

MP Elections 2023: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेहद करीबी परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सागर जिले के राहतगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. गोविंद सिंह राजपूत सागर जिले की सुरखी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे है. इस बीच कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तंखा ने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि, निष्पक्ष चुनाव के लिए गोविंद सिंह राजपूत को निषेध करने की विधिवत चेतावनी देनी चाहिए.

दरअसल, सांसद विवेक तंखा ने सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म 'X' पर ट्वीट करते हुए कहा कि, "चुनाव आयोग द्वारा मंत्री गोविंद राजपूत पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज करना स्वागत योग्य है. उच्चतम वोट दिलाने वाले बूथ को 25 लाख रुपये का लालच देकर वोट खरीदने का मामला संगीन आरोप है. चुनाव आयोग को निष्पक्ष चुनाव के लिए राजपूत को निषेध करने की विधिवत चेतावनी देनी चाहिये."

राहतगढ़ थाने में मामला दर्ज
बता दें कि, सागर जिले की सुरखी विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे प्रचार के दौरान एक गांव में लोगों को 25 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा करते दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद बीजेपी प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन के मामले में रिटर्निंग अधिकारी सुरखी के प्रतिवेदन के आधार पर राहतगढ़ थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने बताया कि, शिकायतकर्ता द्वारा भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मप्र के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी सागर को शिकायत की गई थी.

25 लाख रुपये देने की बात कही
इस मामले में शिकायत की जांच कराई गई. जांच प्रतिवेदन के आधार पर आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन होना पाया गया है, जिस पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है. सुरखी के बीजेपी प्रत्याशी राजपूत का एक वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ था. वीडियो राहतगढ़ क्षेत्र के ग्राम हिरनखेड़ा का कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है. वीडियो में प्रत्याशी राजपूत गांव में लोगों के बीच बैठकर बात कर रहे हैं, जिसमें वह कह रहे हैं कि हाथ जोड़कर निवेदन है कि एक-एक वोट कमल के फूल को देना है. इस बार हमने घोषणा की है कि, जो कोई फर्स्ट आएगा उसे 25 लाख रुपये की राशि देंगे.इसी वीडियो के आधार पर निर्वाचन आयोग में शिकायत की गई थी.

MP Election 2023: एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का मथुरा सांसद पर विवादित बयान, बोले- 'हमने हेमा मालिनी तक नचवा दी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget