एक्सप्लोरर

MP Election 2023: एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का मथुरा सांसद पर विवादित बयान, बोले- 'हमने हेमा मालिनी तक नचवा दी...'

Narottam Mishra Controversial Statement: एमपी विधानसभा चुनाव से पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में हेमा मालिनी को लेकर जो बात कही, उससे सियासी पारा चढ़ गया है. दिग्विजय सिंह ने भी उनपर हमला बोला है.

Narottam Mishra Controversy: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में अपनी उपलब्धियों को गिनाने में सांसद हेमा मालिनी का जिक्र किया. इस दौरान उन्होंने मथुरा सांसद के बारे में विवादित बयान दिया. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दतिया ने उड़ान भरी तो हेमा मालिनी को भी नचवा दिया. 

दिग्विजय सिंह का नरोत्तम मिश्रा पर तीखा हमला
नरोत्तम मिश्रा का यह विवादित बयान अब वायरल हो रहा है, जिसमें वो हेमा मालिनी पर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं. उनके इस बयान को लेकर अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'संस्कारी बीजेपी के माननीय मंत्री जी का महिलाओं को लेकर वास्तविक ओछापन भी सुनें. अपने दल की नेता को भी नहीं बख्शते.' इसी के साथ उन्होंने नरोत्तम मिश्रा का यह वीडियो भी पोस्ट किया है.

दतिया से फिर चुनावी मैदान में नरोत्तम मिश्रा
जानकारी के लिए बता दें कि नरोत्तम मिश्रा का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वो दिग्गज अदाकारा और मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते दिख रहे हैं. दरअसल, वह अपने विधानसभा क्षेत्र दतिया में हुए विकास कार्यों की चर्चा कर रहे हैं और इसी के बारे में बात करते हुए वो हेमा मालिनी के बारे में ऐसा बयान दे देते हैं. 

माना जाता है कि दतिया की राजनीति पर नरोत्तम मिश्रा की अच्छी पकड़ है और बीजेपी ने चौथी बार भी उन्हें ही यहां से चुनावी मैदान में उतारने का भरोसा जताया है.

यह भी पढ़ें: MP Elections 2023: पिछले चुनावों में इन 10 प्रत्याशियों पर हुई थी जमकर वोटों की बरसात, जानिए किस नंबर पर थे CM शिवराज?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दमोह जिला अस्पताल में बुजुर्ग महिला से सफाई का आरोप, प्रबंधन ने किया अलग दावा
दमोह जिला अस्पताल में बुजुर्ग महिला से सफाई का आरोप, प्रबंधन ने किया अलग दावा
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
CM मोहन यादव की अपील, 'कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं'
CM मोहन यादव की अपील, 'कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget