एक्सप्लोरर

Khargone: राम नवमी जुलूस पर 8 ड्रोन कैमरे और 200 सीसीटीवी कैमरे से रखी जाएगी नजर, पिछले साल हुआ था उपद्रव

Khargone News: कलेक्टर और एसपी ने लोगों से सोशल मीडिया की अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियां नजर आने पर पुलिस के कंट्रोल रूम और हेल्पलाईन नम्बर 75877620100 पर तत्काल सूचना देने की अपील की है. 

Ram Navami 2023: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में पिछले साल राम नवमी के जुलूस के बाद हुए दंगे को देखते हुए प्रशासन इस बार काफी सतर्कता बरत रहा है. इस साल राम नवमी (Ram Navami 2023) के जुलूस पर संवेदनशील इलाकों में आठ ड्रोन कैमरे और 200 सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी. प्रशासन और पुलिस के आला अफसरों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया. सुरक्षा बलों के शहर के संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया. जिले के कलेक्टर और एसपी ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की.

राम नवमी से पहले सुरक्षा बलों का फ्लैग मार्च

खरगोन नगर में रामनवमी पर निकलने वाले श्रीराम जुलूस के लिए पूरे शहर की मुख्य सड़कों के अलावा रहवासी कॉलोनियों से पुलिस ने बख्तरबंद वाहनों के साथ फ्लैग मार्च निकाला.इसके जरिए पुलिस बल ने सीधा संदेश दिया कि त्यौहार को शांति और सद्भावनापूर्ण मनाने के लिए उसकी पुख्ता तैयारी है. फ्लैग मार्च की शुरुआत कोतवाली परिसर से हुई. यहां से पोस्ट ऑफिस से होकर मोहन टॉकीज, तालाब चौक, गौशाला मार्ग, संजय नगर, होकर मढ़ी से तालाब चौक से तवड़ी से ओरंगपुरा,बीटीआई रोड, बावड़ी, गायत्री मंदिर, डीआरपी लाईन से जैतापुर, गायत्री मंदिर से फिर कोतवाली पहुंचकर समाप्त हुआ.फ्लैग मार्च में कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा,एसपी  धर्मवीर सिंह के वाहनों के अलावा आरएएफ आठ बख्तरबंद वाहन, चार वज्र वाहन, एसटीएफ, एसएएफ और पुलिस महकमे के आला अधिकारियों के वाहन शामिल हुए.

रामनवमी पर पुलिस और प्रशासन इस बार किसी भी तरह की चूक नहीं होने देना चाहता है. इसलिए इंदौर ग्रामीण जोन के आईजी राकेश गुप्ता खुद बड़वानी के सेंधवा पहुंचे. उन्होंने वहां हिंदू और मुस्लिम समाज के साथ अलग-अलग बैठक की. उन्होंने खरगोन के अधिकारियों के साथ भी बातचीत की. पिछले साल रामनवमी के मौके पर ही खरगोन में दंगे हुए थे. इसे देखते हुए यहां सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं.

राम नवमी के जुलूस की सुरक्षा के लिए प्रशासन की तैयारी?

रामनवमी पर निकलने वाले श्रीराम जुलूस के लिए पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. जिला प्रशासन ने शहर के हर क्षेत्र में मजिस्ट्रेट की नियुक्ति किए हैं. इसके अलावा जुलूस जिन रास्तों से होकर गुजरेगा, उन पर आठ ड्रोन कैमरे, 222 सीसीटीवी कैमरे, रैपिड एक्शन फोर्स के जवान, एसटीएफ,एसएएफ के जवान तैनात रहेंगे. 

कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और पुलिस अधीक्षक  धर्मवीर सिंह ने आरएएफ के जवानों के साथ पैदल मार्च किया. दोनों अधिकारी मोहन टॉकीज क्षेत्र से तालाब चौक और गौशाला मार्ग और शहर की अन्य कॉलोनियों में घूमे. इस दौरान कलेक्टर और एसपी ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने,सोशल मीडिया का उपयोग संभलकर करने की अपील की. उन्होंने पार्षदों से चर्चा कर जिम्मेदारी निभाने के संबंध में चर्चा की.दोनों अधिकारियों ने लोगों से सोशल मीडिया की अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियां नजर आने पर पुलिस के कंट्रोल रूम और हेल्पलाईन नम्बर 75877620100 पर सूचना देने की अपील की. 

पिछले साल रामनवमी के मौके बड़वानी जिले के सेंधवा और खरगोन में राम नवमी जुलूस के बाद सांप्रदायिक दंगे हो गए थे. खरगोन में भड़की हिंसा के बाद शहर में 24 दिन तक लगा रहा था.

ये भी पढ़ें

MP News: कृषि मंत्री कमल पटेल का बयान, बोले- 'तेरी हालत भी राहुल गांधी जैसी कर दूंगा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget