एक्सप्लोरर

Dry Day in MP: मध्य प्रदेश में 22 जनवरी को होगा 'ड्राई डे', रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर मनाया जाएगा जश्न

Ramlala Pran Pratishtha: देश के कई राज्यों में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन ड्राई डे का एलान किया गया है. इन्हीं राज्यों में अब मध्य प्रदेश भी शामिल हो गया है. CM मोहन यादव ने इसका एलान किया है.

Ram Mandir Inauguration: सोमवार, 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम का आगमन हो रहा है. श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के उद्घाटन के साथ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी, जिसकी खुशी पूरे देश में है. इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य में ड्राई डे का एलान कर दिया है. यानी उस दिन वाइन शॉप बंद रहेंगी और शराब बिक्री पर रोक होगी. 

इतना ही नहीं, मध्य प्रदेश के कई जिलों में कलश यात्रा, रामलीला और प्रभातफेरी निकाली जाएगी. वहीं, मंदिरों के साथ लोग अपने घरों में भी दीप जलाएंगे और दीपावली मनाएंगे. 

'जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ड्राई डे का एलान'
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया, '22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह है. पूरा देश इसके लिए रोमांचित है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं वहां पर उपस्थित रहेंगे. पूरा देश आदर और श्रद्धा के साथ अपनी आंखों से इस कार्यक्रम को देखना चाहता है. जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हमने निर्णय लिया है कि 22 जनवरी को प्रदेश में 'शुष्क दिवस’ (Dry Day) रहेगा. शराब, भांग की दुकानें भी बंद रहेंगी.'

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में 22 तारीख को तमाम प्रकार की मदिरा और भांग की दुकानें बंद रहेंगी. सभी प्रकार के मादक पदार्थ की दुकानें बंद रखने का फैसला लिया गया है.

22 जनवरी को छुट्टी का भी प्रस्ताव
गौरतलब है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन मध्य प्रदेश में भी अवकाश घोषित करने की तैयारी हो रही है. इसको लेकर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. एमपी की पंचायतों में एक हफ्ते तक राम कथा का आयोजन किया गया है. वहीं, पूरे एक महीने यानी 21 फरवरी तक कई धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारी है. जानकारी के लिए बता दें कि छुट्टियों के एलान पर कोई आधिकारिक एलान नहीं है, अभी प्रस्ताव पास नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें: MP News: सीएम मोहन यादव ने आवारा कुत्तों के खतरे से निपटने के लिए लोगों से मांगे सुझाव, भोपाल में नवजात की ले ली थी जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget