एक्सप्लोरर

क्या बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथा के लिए 50 लाख रुपये की फीस लेते हैं? जानें 

Bageshwar Baba Fees: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कमाई पर विवाद है. संस्कार टीवी के सीईओ मनोज त्यागी ने कहा कि संतों की कोई फीस नहीं होती, वे समाज से लेते हैं और समाज को लौटाते हैं.

Dhirendra Krishna Shastri Fees: छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर एक बड़ी बहस छिड़ गई है. कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री की कमाई के बारे में चर्चा हो रही है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरोप लगाया था कि बागेश्वर बाबा एक कथा के 50-50 लाख रुपये लेते हैं और 'अंडर टेबल' पैसे भी लेते हैं. 

इसपर संस्कार टीवी के सीईओ मनोज त्यागी ने बड़ा बयान दिया है. इंडिया टीवी के एक शो में जब उनसे धीरेंद्र शास्त्री की कमाई के बारे में सवाल किया गया तो अखिलेश यादव के बयान के जवाब में उन्होंने कहा, "मैं किसी व्यक्ति विशेष या राजनेता के बयान पर टिप्पणी नहीं करूंगा, लेकिन मेरे वर्षों के अनुभव में मैंने कभी यह नहीं देखा कि किसी संत के आगे सरकारी बाबुओं की तरह टेबल लगे. संत समाज से लेता है और समाज को लौटाता है. "

'संतों के पास देने के लिए केवल ज्ञान है'- मनोज त्यागी
मनोज त्यागी ने कहा, "संतों के पास कोई और कार्य नहीं होता. ऐसा नहीं है कि उन्हें कोई ठेका मिलेगा या वे कोई सड़क बना देंगे. उनके पास जो ज्ञान है, उसे बांटने के लिए ही संत लोगों तक जाते हैं. जो जिस कार्य का संकल्प लेता है, उसे पूरा करने के लिए आर्थिक व्यवस्था की आवश्यकता होती ही है. अगर उनके संकल्प से कोई जुड़ जाता है और आर्थिक तौर पर मदद करता है, तो इसमें गलत क्या है?"

'संत अपने लिए कुछ नहीं करते'- मनोज त्यागी
फीस के मुद्दे पर संस्कार टीवी के सीईओ ने कहा, "संतों की कोई फीस नहीं होती. आज देश में इतने बड़े-बड़े चैरिटेबल संस्थान चल रहे हैं, उनके लिए पैसा कहां से आता है? यह किसी संत के संकल्प से ही आता है. संत या कथावचक अपने लिए कुछ नहीं करता. वे कोई भव्य जिंदगी नहीं जीते. हां, किसी ने महंगी कार दे दी तो उसमें बैठ गए. वह बात अलग है."

बाबा रामदेव का जिक्र करते हुए मनोज त्यागी ने कहा, "मैंने जब भी उन्हें देखा, देसी गाड़ी में चलते देखा. चाहे वो स्कॉर्पियो हो या सफारी हो. उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि यह मेरे दिखावे का हिस्सा होगा. जितने भी कथावाचकों का मैं इतिहास जानता हूं, वो किसी न किसी संकल्प की पूर्ति के लिए काम कर रहे हैं."

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget